facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties Q3 Results: नेट प्रॉफिट 51 फीसदी बढ़ा, इनकम में आई गिरावट

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 3:14 PM IST
Godrej properties

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Limited) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ (net profit) 51 प्रतिशत बढ़कर 58.74 करोड़ रुपये हो गया। गोदरेज समूह की कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 39.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की कुल आय घटकर 404.58 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 466.91 करोड़ रुपये रही थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,200.18 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,063.12 करोड़ रुपये थी।

इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले के 91.90 करोड़ रुपये की तुलना में 159.25 करोड़ रुपये रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज इस समय मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे में आवासीय परियोजनाओं का विकास कर रही है।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement