facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties ने नोएडा में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के करीब 650 फ्लैट बेचे

Advertisement

Godrej Properties ने कहा, ‘‘ बिक्री मूल्य के मामले में यह गोदरेज प्रॉपर्टीज की नोएडा में अभी तक की सबसे सफल पेशकश है।’’

Last Updated- May 23, 2024 | 11:53 AM IST
Godrej Properties
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Limited) ने आवासीय संपत्तियों की मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच नोएडा में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के करीब 650 फ्लैट बेचे हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने ‘‘ नोएडा के सेक्टर 146 में स्थित अपनी परियोजना ‘गोदरेज जार्डिनिया’ में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के करीब 650 घर बेचे हैं।’’ परियोजना मई 2024 में ही पेश की गई थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ बिक्री मूल्य के मामले में यह गोदरेज प्रॉपर्टीज की नोएडा में अभी तक की सबसे सफल पेशकश है।’’ गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ नोएडा गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। हम आने वाले वर्षों में शहर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।’’

गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। इसकी मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु संपत्ति बाजारों में उपस्थिति है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement