facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties का FY25 के लिए 25,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य

Advertisement

पिरोजशा गोदरेज ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि सकारात्मक उपभोक्ता धारणा के आधार पर कंपनी एक और अच्छे वित्त वर्ष की उम्मीद कर रही है।

Last Updated- April 11, 2024 | 4:42 PM IST
Godrej properties
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Limited) के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा है कि कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 25,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का है।

आवास क्षेत्र की मजबूत मांग के दम पर कंपनी की बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 22,500 करोड़ रुपये रही थी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज समूह की बिक्री बुकिंग के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। प्रेस्टीज समूह ने पिछले वित्त वर्ष में 21,040 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की थी। पिरोजशा गोदरेज ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि सकारात्मक उपभोक्ता धारणा के आधार पर कंपनी एक और अच्छे वित्त वर्ष की उम्मीद कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अगर बाजार उतना ही मजबूत रहता है जितना अभी है तो हम एक और अच्छा वर्ष देखेंगे। चालू वित्त वर्ष में वास्तव में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अधिक परियोजनाएं पेश की जानी हैं। इसलिए यदि बाजार से समर्थन मिलता रहा तो मुझे लगता है कि हमारा एक और वित्त वर्ष बेहतरीन होगा।’’

चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बिक्री बुकिंग लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर पिरोजशा ने कहा, ‘‘ हम निश्चित रूप से उच्च आधार पर भी कुछ वृद्धि देखना चाहेंगे। इसलिए हम 25,000 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर देख हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी 2023-24 के वित्तीय नतीजों की घोषणा करते समय बिक्री बुकिंग मार्गदर्शन देगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज गोदरेज ग्रुप का हिस्सा है। यह देश के अग्रणी डेवलपर्स में से एक है। यह मुख्य रूप से मुंबई महानगर क्षेत्र, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु में आवासीय परियोजनाओं का विकास करती है। इसने दो भूखंड के अधिग्रहण के साथ पिछले वित्त वर्ष में हैदराबाद के बाजार में प्रवेश किया है।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement