facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties FY25 में लाएगी 30,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाएं: पिरोजशा गोदरेज

Advertisement

पिरोजशा ने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 27,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य दिया है, जो 2023-24 में उच्च आधार से 20 प्रतिशत की वृद्धि है।”

Last Updated- May 05, 2024 | 6:42 PM IST
Godrej Properties to launch residential projects worth Rs 30,000 crore in FY25: Pirojsha Godrej Godrej Properties FY25 में लाएगी 30,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाएं: पिरोजशा गोदरेज

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज की योजना चालू वित्त वर्ष (2024-25) में प्रमुख शहरों में 30,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाएं लाने की है। कंपनी के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि भारी मांग के बीच कंपनी का लक्ष्य बिक्री बुकिंग में 20 प्रतिशत वृद्धि पाने की है।

पिरोजशा ने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 27,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य दिया है, जो 2023-24 में उच्च आधार से 20 प्रतिशत की वृद्धि है।” पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 84 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 22,527 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 12,232 करोड़ रुपये थी। यह पिछले वित्त वर्ष के लिए किसी भी सूचीबद्ध इकाई द्वारा दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।

पिरोजशा ने कहा कि आवास खंड (housing segment) में, खासकर प्रतिष्ठित ब्रांड्स में मांग मजबूत बनी रहेगी। उन्होंने कहा, “यह (2023-24 वित्तीय वर्ष) कुल मिलाकर एक शानदार वर्ष था, चाहे आप नई परियोजना, बिक्री, ग्राहकों से संग्रह, व्यवसाय विकास, परियोजनाओं की आपूर्ति, नकदी प्रवाह और लाभ को देखें। कारोबार में जिस तरह की गति आ रही है, उसे देखकर हम वास्तव में उत्साहित हैं।”

उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में आवास की मांग बनी रहेगी। इस मांग को पूरा करने के लिए पिरोजशा ने कहा कि कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद के बाजारों के लिए कई परियोजनाएं शुरू करने के लिए तैयार रखी हैं।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में छह परियोजनाएं शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। निवेशकों की प्रस्तुति के अनुसार, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने चालू वित्त वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये के अनुमानित बिक्री बुकिंग मूल्य के साथ 2.19 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र में परियोजना पेश करने की योजना बनाई है।

पिरोजशा ने कहा कि न केवल नई परियोजनाएं और बिक्री, बल्कि कंपनी भविष्य के विकास के लिए भूखंडों का अधिग्रहण भी जारी रखेगी और परियोजनाओं की आपूर्ति भी बढ़ाएगी।

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 6:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement