facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties कोलकाता में 7.44 एकड़ भूखंड खरीदेगी

Advertisement

कंपनी ने कहा, ‘‘परियोजना से लगभग 1,200 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के तहत 98 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का विकास किया जा सकता है।’’

Last Updated- June 15, 2023 | 12:11 PM IST
34% of Delhi-NCR homes listed for sale currently are priced over Rs 10 cr luxury housing sales surge

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने एक लग्जरी आवासीय परियोजना के विकास के लिए कोलकाता में 7.44 एकड़ जमीन के टुकड़े के अधिग्रहण के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई है। इस परियोजना से कंपनी को लगभग 1,200 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने का अनुमान है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल आवास अवसंरचना विकास निगम लि. से कोलकाता के न्यू अलीपुर में 7.44 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि इस जमीन के टुकड़े के लिए उसने सबसे ऊंची बोली लगाई है। हालांकि, उसे बोली की राशि का खुलासा नहीं किया। गोदरेज प्रॉपर्टीज इस जमीन के टुकड़े पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना का विकास करेगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘परियोजना से लगभग 1,200 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के तहत 98 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का विकास किया जा सकता है।’’

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 32,000 करोड़ रुपये की बिक्री संभावनाओं वाली आवासीय परियोजनाओं के लिए जमीन के टुकड़े जोड़े थे।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर 56 प्रतिशत बढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर 12,232 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 12:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement