facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Haryana: RERA ने गुरुग्राम में पांच किफायती आवास परियोजनाओं का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया

Advertisement

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि रेरा, गुरुग्राम ने सोमवार को माहिरा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की सभी पांच रियल एस्टेट परियोजनाओं का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया।

Last Updated- March 19, 2024 | 9:41 PM IST
rera project

हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने बिल्डर द्वारा कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करने पर माहिरा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की पांच किफायती आवासीय परियोजनाओं का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि रेरा, गुरुग्राम ने सोमवार को माहिरा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की सभी पांच रियल एस्टेट परियोजनाओं का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिल्डर द्वारा रेरा अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने और गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में सभी पांच किफायती आवास परियोजनाओं का निर्माण पूरा नहीं कर पाने के बाद प्राधिकरण ने यह कदम उठाया।

रेरा ने आदेश में कहा, “प्राधिकरण रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 की धारा 7(1)(ए), (बी) और (डी) के प्रावधानों के तहत इस प्राधिकरण द्वारा पंजीकृत किफायती आवास परियोजनाओं के पंजीकरण को रद्द करना उचित समझता है।”

प्राधिकरण ने प्रवर्तक को उन परियोजनाओं के संबंध में वेबसाइट तक पहुंच बनाने से भी रोक दिया है और प्रवर्तक का नाम रेरा की वेबसाइट पर ‘डिफॉल्टर’ की सूची में निर्दिष्ट किया जाएगा। प्राधिकरण ने कहा कि परियोजनाओं के बैंक खाते रखने वाले संबंधित बैंक अगले आदेश तक परियोजनाओं के खातों पर रोक रखेंगे।

यह रेरा अधिनियम 2016 के प्रावधानों और उसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों के तहत आवंटियों के वैधानिक अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 9:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement