facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Home inventory: NCR में मकानों की इन्वेंटरी 21 फीसदी घटी, दर्ज की गई कोरोना से पहले के मुकाबले भारी कमी

Advertisement

एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर मकानों की आपूर्ति में 44 फीसदी इजाफा हुआ।

Last Updated- November 01, 2023 | 4:55 PM IST
Home price

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मकानों की इन्वेंटरी (Inventory) में कमी देखी जा रही है। एनसीआर में अन्य शहरों की तुलना में इन्वेंटरी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। इसकी वजह मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी होना है। इसके साथ ही एनसीआर में मकानों की नई आपूर्ति में भी इजाफा हुआ है।

एनसीआर में इन्वेटरी घटकर करीब एक लाख

रियल एस्टेट रिसर्च फर्म एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही तक मकानों की इन्वेंटरी 1,04,400 दर्ज की गई है। सालाना आधार पर इसमें 21 फीसदी कमी आई हैं, जबकि तिमाही आधार पर इन्वेंटरी 6 फीसदी घटी है। कोरोना से पहले के मुकाबले इन्वेंटरी में भारी कमी आई है। कोरोना से पहले वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में इन्वेटरी करीब 1.80 लाख थी।

एनारॉक की इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा इन्वेंटरी में सबसे ज्यादा 41 फीसदी हिस्सेदारी गुरुग्राम की है। इसके बाद 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ ग्रेटर नोएडा दूसरे नंबर पर है। किफायती (40 लाख रुपये से कम कीमत) और मध्यम (40 से 80 लाख रुपये कीमत) कीमत वाले मकानों की मौजूदा इन्वेंटरी में हिस्सेदारी 68 फीसदी है।

नए मकानों की आपूर्ति बढ़ी, बिक्री भी ज्यादा

रियल एस्टेट में आ रहे सुधार के कारण एनसीआर में खूब मकान बिक रहे हैं। जिससे मकानों की लॉन्चिंग भी खूब हो रही है।

एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर मकानों की आपूर्ति में 44 फीसदी इजाफा हुआ। इस तिमाही में 9,200 मकान लॉन्च हुए। तीसरी तिमाही के दौरान एनसीआर में लॉन्च हुए कुल मकानों में 50 फीसदी मकान गुरुग्राम में लॉन्च हुए।

एनारॉक के अनुसार एनसीआर में इस साल की तीसरी तिमाही में 15,900 मकान बिके। जो पिछले साल की समान अवधि से 6 फीसदी ज्यादा हैं। हालांकि इस साल तीसरी तिमाही में इसी साल की दूसरी तिमाही से 3 फीसदी कम मकान बिके।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement