facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

जमकर बिक रहे घर और ऑफिस, एक साल में 38 प्रतिशत बढ़ा रियल एस्टेट सेक्टर पर बैंकों का बकाया कर्ज: RBI

Advertisement

कमर्शियल रियल एस्टेट क्षेत्र में बकाया ऋण सालाना आधार पर 38.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4.07 लाख करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- September 03, 2023 | 3:57 PM IST
TDS on rent

आवासीय (housing) और कमर्शियल रियल एस्टेट क्षेत्र को बैंक कर्ज जुलाई में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़ा है। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र का कुल बैंक कर्ज का बकाया रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

RBI के बकाया ऋण आंकड़ों और संपत्ति सलाहकारों (प्रॉपर्टी कंसल्टैंट) के घर बिक्री और प्रमुख शहरों में नई परियोजनाओं के आंकड़ों से यह स्पष्ट हो गया है कि रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।

37.4 प्रतिशत बढ़ा हाउसिंग सेक्टर में बकाया कर्ज

RBI के ‘बैंक कर्ज का क्षेत्रवार आवंटन- जुलाई, 2023’ के आंकड़ों के अनुसार, आवासीय क्षेत्र में बकाया ऋण (प्राथमिकता श्रेणी सहित) जुलाई में सालाना आधार पर 37.4 प्रतिशत बढ़कर 24.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

कमर्शियल रियल एस्टेट क्षेत्र में बकाया ऋण सालाना आधार पर 38.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4.07 लाख करोड़ रुपये हो गया।

RBI के आंकड़ों पर एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘कमर्शियल ऑफिस सेगमेंट पिछले साल महामारी के दबाव से जूझ रहा था क्योंकि कंपनियां पूर्ण रूप से कार्यालय से काम, घर से काम या हाइब्रिड (कहीं से भी काम) मॉडल के आसपास रणनीतियों पर विचार कर रहे थीं। हालांकि, जैसे-जैसे स्थिति सामान्य हुई, कर्मचारी ऑफिस में लौट आए और इस वर्ष अच्छी गुणवत्ता वाले कमर्शियल कार्यालयों की मांग अधिक है।’

Advertisement
First Published - September 3, 2023 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement