facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आवास वित्त कंपनियां अपनाएं पूर्व चेतावनी संकेत प्रणाली

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:26 PM IST
Housing Demand

नैशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाली आवास वित्त कंपनियों से पूर्व चेतावनी संकेत प्रणाली अपनाने को कहा है। इससे वित्तीय धोखाधड़ी की जांच करने और फंसे हुए कर्ज को काबू में रखने में मदद मिलेगी।

एनएचबी ने हाल में एक परिपत्र में कहा कि आवास वित्त कंपनियों (HFC) द्वारा बताए गए धोखाधड़ी के मामलों के विश्लेषण से पता चला है कि ज्यादातर मामलों में ऐसा दूसरों की बिक्री को गलत तरीके से अपना दिखाकर, फर्जी आय या रोजगार के दस्तावेज देकर, फर्जी संपत्ति के दस्तावेज देकर हुआ।

NHB ने कहा कि अक्सर इस तरह की कमियों की पहचान तभी की जाती है, जब ऋण लेने वाला मासिक किस्त (EMI) देना बंद कर देता है। परिपत्र में आगे कहा गया, ‘इसलिए यह फैसला लिया गया है कि एचएफसी को एक पूर्व चेतावनी संकेत (EWS) प्रणाली को अपनाना चाहिए, ताकि खाते के गैर-निष्पादित परिसंपत्ति में बदलने या धोखाधड़ी होने से पहले इसके बारे में जानकारी मिल सके।’

NHB सर्कुलर में आगे कहा गया है कि HFC के सिस्टम में EWS की ट्रैकिंग को ऋण निगरानी प्रगति से निश्चित रूप से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे कि यह नियमित गतिविधि बन सके।

EWS ढांचे से HFC को खातों में धोखाधड़ी के जोखिम और जोखिम प्रबंधन गतिविधियों में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement