facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Housing Price: बेंगलुरु के बगलुरु में 2020 से आवास 90 प्रतिशत महंगे हुए; द्वारका एक्सप्रेसवे पर दाम 79 प्रतिशत चढ़े

Advertisement

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने पिछले पांच वर्षों अधिकतम नई पेशकश के आधार पर सात प्रमुख शहरों के शीर्ष तीन सूक्ष्म बाजारों में मूल्य रुझानों का विश्लेषण किया है।

Last Updated- August 26, 2024 | 3:02 PM IST
housing finance stocks
Representative image

बेंगलुरु के बगलुरु में घरों की कीमतें 2020 के बाद से सबसे अधिक 90 प्रतिशत बढ़ी हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर में द्वारका एक्सप्रेसवे 79 प्रतिशत मूल्यवृद्धि के साथ चौथे स्थान पर है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने पिछले पांच वर्षों अधिकतम नई पेशकश के आधार पर सात प्रमुख शहरों के शीर्ष तीन सूक्ष्म बाजारों में मूल्य रुझानों का विश्लेषण किया है।

आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु के बगलुरु में 2019 के अंत और इस साल जून के बीच 90 प्रतिशत की सर्वाधिक मूल्यवृद्धि दर्ज की गई।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ बगलुरु में औसत आवासीय कीमतें 2019 में 4,300 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 8,151 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।’’

हैदराबाद का कोकापेट 89 प्रतिशत मूल्यवृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है। वहां कीमतें 2019 में 4,750 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 9,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं। इस अवधि में आवासीय कीमतों में 80 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बेंगलुरु का व्हाइटफील्ड तीसरे स्थान पर है। औसत कीमतें 2019 में 4,765 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 8,600 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।

एनसीआर का द्वारका एक्सप्रेसवे 79 प्रतिशत मूल्यवृद्धि के साथ चौथे स्थान पर है। यहां औसत कीमतें 2019 के 5,359 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 की पहली छमाही में 9,600 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।

बेंगलुरु आवास बाजार पर रियल एस्टेट निर्माण व विकास कंपनी बीसीडी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंगद बेदी ने कहा, ‘‘ उत्तरी बेंगलुरु, व्हाइटफील्ड और सरजापुर रोड में आवासीय रियल एस्टेट में पर्याप्त मूल्यवृद्धि की वजह इन सूक्ष्म बाजारों में तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास है।’’

क्रिसुमी कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक मोहित जैन ने कहा, ‘‘ गुरुग्राम में विशेष रूप से द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास आवासीय संपत्तियों के दाम में वृद्धि का श्रेय मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास को दिया जाता है।’’ क्रिसुमी कॉरपोरेशन द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बड़ी टाउनशिप विकसित कर रही है।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement