facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Housing Prices: पहली तिमाही में 43 शहरों में घर हुए महंगे, 7 में कीमतों में आई गिरावट

Advertisement

आवास वित्त कंपनियों के नियामक ने कहा कि एनएचबी आवास मूल्य सूचकांक के मुताबिक आवास ऋण की दरें अब भी महामारी-पूर्व के स्तर से कम हैं।

Last Updated- August 30, 2023 | 4:13 PM IST
Housing price

Housing Prices: देश के 43 शहरों में 2023-24 की पहली तिमाही में घर महंगे हुए हैं। वहीं सात शहरों में आवासीय इकाइयों के दाम घटे हैं। राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आवास वित्त कंपनियों के नियामक ने कहा कि एनएचबी आवास मूल्य सूचकांक के मुताबिक आवास ऋण की दरें अब भी महामारी-पूर्व के स्तर से कम हैं। इस दौरान अहमदाबाद में संपत्ति की कीमतों में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बेंगलुरु में 8.9 प्रतिशत और कोलकाता में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

आवास मूल्य सूचकांक के अनुसार, चेन्नई में घरों के दाम में 1.1 प्रतिशत, दिल्ली में 0.8 प्रतिशत, हैदराबाद में 6.9 प्रतिशत, मुंबई में 2.9 प्रतिशत और पुणे में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बैंकों और आवास वित्त कंपनियों से जमा किए गए संपत्तियों के मूल्यांकन मूल्यों के आधार पर 50 शहरों के एचपीआई में 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान 4.8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई। एक साल पहले यह आंकड़ा सात प्रतिशत था। इस दौरान सबसे अधिक 20.1 प्रतिशत की वृद्धि गुरुग्राम में रही। वहीं सबसे अधिक गिरावट लुधियाना में (19.4 प्रतिशत) देखी गई।

यह भी पढ़ें : भारतीय रियल एस्टेट बाजार 2047 तक बढ़कर 5,800 अरब डॉलर का हो जाएगा: रिपोर्ट

 

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 4:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement