facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Housing Projects: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों के लिए खुशखबरी, NBCC बनाएगी 13,500 नए फ्लैट

Advertisement

एनबीसीसी ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली समूह की 5 परियोजनाओं में 13,500 नए फ्लैट बनाएगी।

Last Updated- February 22, 2024 | 8:54 PM IST
real estate

सरकारी स्वामित्व वाली निर्माण कंपनी एनबीसीसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली समूह की पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से 13,500 अतिरिक्त फ्लैट बनाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन परियोजनाओं में इस्तेमाल नहीं हुई जमीन पर निर्माण की अनुमति दी है। इसके बाद एनबीसीसी के लिए नए फ्लैट बनाने का रास्ता साफ हुआ है।

एनबीसीसी को आम्रपाली समूह की रुकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने का काम उच्चतम न्यायालय ने सौंपा हुआ है। एनबीसीसी को 38,000 फ्लैटों को पूरा करने और इसे खरीदारों के सुपुर्द करने के लिए कहा गया था। आम्रपाली की अटकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ‘आम्रपाली स्थगित परियोजना निवेश पुनर्निर्माण प्रतिष्ठान’ (एस्पायर) इकाई का गठन किया गया था।

एनबीसीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पी महादेवस्वामी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आम्रपाली समूह की पांच आवासीय परियोजनाओं में करीब 75 एकड़ जमीन के विकास की अनुमति दे दी है। इस जमीन का अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ था।

महादेवस्वामी ने कहा, ‘‘हमारे अनुमानों के मुताबिक, इस जमीन पर हम करीब 80 आवासीय टावर बना सकेंगे जिनमें 13,500 फ्लैट मौजूद होंगे। इनके निर्माण पर करीब 10,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।’’ एनबीसीसी को नए बनने वाले फ्लैटों की बिक्री से 15,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

इससे वह लंबित परियोजनाओं की निर्माण लागत को पूरा करने और बैंक ऋण चुकाने एवं स्थानीय विकास प्राधिकरणों को वैधानिक भुगतान करने में सक्षम हो जाएगी। महादेवस्वामी ने कहा कि अभी तक आम्रपाली समूह की परियोजनाओं में लगभग 16,000 फ्लैट का निर्माण पूरा कर लिया गया है और 6,000 फ्लैट खरीदारों को सौंपे भी जा चुके हैं। इस साल दिसंबर तक 21,000 अन्य फ्लैट भी सौंप दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 8:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement