facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Real Estate: वैश्विक अनिश्चितता ने भारतीय रियल एस्टेट में पीई निवेश को 30% घटाया, घरेलू पूंजी हिस्सेदारी बढ़ी

Advertisement

यह गिरावट वैश्विक आर्थिक कारकों और भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण हुई है।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:18 PM IST
Real Estate

भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) सौदों का कुल मूल्य वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 30 प्रतिशत घटकर 3.6 अरब डॉलर रह गया है। वित्त वर्ष 20 में यह 5.1 अरब डॉलर था। यह वित्त वर्ष 23 के 4.3 अरब डॉलर से 16 प्रतिशत कम है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

एनारॉक कैपिटल की ‘फ्लक्स : वित्त वर्ष 24 वार्षिक संस्करण’ रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच वर्ष के दौरान वित्त वर्ष 21 में सबसे अधिक मूल्य के पीई सौदे हुए थे जिनकी कीमत 6.3 अरब डॉलर थी। वित्त वर्ष 24 में जितने सौदे हुए उनका 40 फीसदी एक ही सौदे से मिला। यह सौदा ब्रुकफील्ड इंडिया रीट और जीआईसी के बीच हुआ था जो 1.4 अरब डॉलर का था।

एनारॉक कैपिटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी शोभित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रियल एस्टेट में पीई निवेश में गिरावट का कारण वैश्विक व्यापक आर्थिक कारक और भू-राजनीतिक अस्थिरता रही जिससे विदेशी निवेशकों की गतिविधियां कम रहीं।

उन्होंने कहा ‘कुल निवेश में विदेशी पूंजी की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 24 में घटकर 65 प्रतिशत रह गई जो वित्त वर्ष 20 में 78 प्रतिशत थी। इस तरह वित्त वर्ष 24 में घरेलू निवेशकों का निवेश भारतीय रियल एस्टेट में कुल पूंजी प्रवाह के 29 प्रतिशत तक बढ़ गया है। यह वित्त वर्ष 20 में यह केवल 8 प्रतिशत था।’

पिछले सप्ताह वेस्टियन की एक रिपोर्ट में उसके मुख्य कार्य अधिकारी श्रीनिवास राव ने इस बात पर प्रकाश डाला था कि घरेलू निवेशक भारत की विकास गाथा को लेकर उत्साहित हैं और रियल एस्टेट में निवेश जारी रखे हुए हैं। लेकिन विदेशी निवेशक सतर्क हैं।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement