facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रियल एस्टेट क्षेत्र में इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टमेंट मार्च तिमाही में 37 फीसदी बढ़कर 1.65 अरब डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 3:52 PM IST
Real Estate

रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च, 2023 की तिमाही में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कॉलियर्स के अनुसार, यह वृद्धि कार्यालय और आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ने के कारण हुई है।

पिछले साल की समान अवधि में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 1.2 अरब डॉलर रहा था। विदेशी निवेशकों ने कार्यालय संपत्तियों में निवेश को तरजीह दी, जबकि घरेलू निवेशकों ने आवासीय परियोजनाओं में निवेश किया।

रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कॉलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, कार्यालय क्षेत्र में निवेश का प्रवाह जारी है और जनवरी-मार्च के दौरान हुए कुल निवेश का 55 प्रतिशत इसी क्षेत्र में हुआ है।

आवासीय क्षेत्र में 22 प्रतिशत निवेश हुआ है। कार्यालय क्षेत्र में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च, 2023 में 41 प्रतिशत वृद्धि के साथ 90.76 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 64.36 करोड़ डॉलर था।

आवासीय संपत्तियों में निवेश भी बढ़कर 36.11 करोड़ डॉलर हो गया। औद्योगिक और भंडारण क्षेत्र में निवेश 20 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17.99 करोड़ डॉलर से बढ़कर 21.63 करोड़ डॉलर हो गया। वैकल्पिक संपत्तियों में निवेश 3.98 करोड़ डॉलर से भारी उछाल के साथ 15.82 करोड़ डॉलर हो गया। इन संपत्तियों में डाटा केंद्र, जीवन विज्ञान, अवकाश गृह और छात्रावास आदि आते हैं।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement