facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kolte-Patil ने किया वित्त वर्ष-25 तक 9,000 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स शुरू करने का ऐलान

Advertisement

पुणे के बढ़ते रियल एस्टेट बाजार को ध्यान में रखते हुए कंपनी का सिर्फ पुणे में 6400 करोड़ रुपये की लगात वाली परियोजनाओं की शुरुआत करेगा।

Last Updated- February 13, 2024 | 8:17 PM IST
Real estate investment trust

मुंबई की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स लिमिटेड अगले 14 महीनों में मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में 9,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू करेगा। वित्त वर्ष 2025 तक बिक्री मूल्य का 30 फीसदी मुंबई और बेंगलूरु से हासिल करने का लक्ष्य है। कंपनी पुणे, मुंबई और बेंगलूरु में 2.6 करोड़ वर्ग फुट से अधिक का निर्माण किया ।

बुनियादी ढांचे में निरंतर वृद्धि और बढ़ती आर्थिक गतिविधियों से पुणे में आवासीय बाजार लगातार फल-फूल रहा है। पुणे के बढ़ते रियल एस्टेट बाजार को ध्यान में रखते हुए कंपनी का सिर्फ पुणे में 6400 करोड़ रुपये की लगात वाली परियोजनाओं की शुरुआत करेगा।

केपीडीएल की आगामी परियोजनाएं पुणे में किवळे, पिंपळे निलख, बाणेर, खराडी, हिंजवडी और एनआईबीएम रोड जैसे माइक्रो मार्केट में हैं। वित्त वर्ष 2025 तक मुंबई में करीब 2,500 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरु करेगा। मुंबई में 15 पुनर्विकास परियोजनाओं (2 पूर्ण, 5 चालू और 8 नियोजित) के साथ, कंपनी को पुणे मार्केट से 70 फीसदी बिक्री का अनुमान है, जिसमें मुंबई और बेंगलूरु सामूहिक रूप से वित्त वर्ष 2025 तक लगभग 30 फीसदी योगदान देंगे। बिक्री का अनुमान लक्ष्य वित्त वर्ष् 2025 में 3,500 करोड़ रुपए से अधिक और वित्त वर्ष 2026 में लगभग 4,500 करोड़ रुपए है।

कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स लिमिटेड के ग्रुप सीईओ राहुल तालेले ने कहा कि हमारा समर्पण कंस्ट्रक्शन नहीं, क्रिएशन के प्रति है। यही हमारा अलग दृष्टिकोण है, जो स्ट्रक्चर को ऐसे लैंडमार्क में बदल देता है जो जीवन को ऊपर उठाते हैं। यह हमारी ताकत ही कही जाएगी कि हमारा ट्रैक रिकॉर्ड 2.6 करोड़ वर्ग फुट से अधिक के विकास का है और हमारी वर्तमान परियोजनाएं 25,000 करोड़ रुपए के मजबूत सकल विकास मूल्य (जीडीवी) क्षमता के साथ 3.35 लाख वर्ग फुट तक फैली हुई हैं।

नवंबर 2022 में, कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स ने पुणे के पिंपळे निलख माइक्रो-मार्केट में केपीडीएल की आवासीय परियोजना के लिए 206.5 करोड़ रुपए का निवेश हासिल करते हुए मारुबेनी कॉर्पोरेशन, जापान के साथ सहयोग की घोषणा की। नवंबर 2023 में कलिना माइक्रो-मार्केट, मुंबई में 110.9 करोड़ रुपए की एक परियोजना के लिए मारुबेनी कॉर्पोरेशन के साथ दूसरा समझौता किया।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement