facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Macrotech Developers Q2FY25 Results: मैक्रोटेक डेवलपर्स का 14% बढ़ा शुद्ध कर्ज, बिक्री बुकिंग में हुआ शानदार इजाफा

Advertisement

मैक्रोटेक डेवलपर्स के हाल के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर, 2024 तक कंपनी का शुद्ध कर्ज 4,920 करोड़ रुपये था।

Last Updated- October 13, 2024 | 9:46 PM IST
Macrotech Developers

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड का शुद्ध कर्ज चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 4,920 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के कर्ज में वृद्धि भूमि अधिग्रहण और निर्माण पर निवेश करने के कारण हुई है।

मुंबई स्थित मैक्रोटेक डेवलपर्स लोढ़ा ब्रांड के तहत अपनी परियोजनाएं बेचती है। मैक्रोटेक डेवलपर्स के हाल के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर, 2024 तक कंपनी का शुद्ध कर्ज 4,920 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा, ‘हमारा शुद्ध ऋण 49.2 अरब रुपये है, जो हमारे शुद्ध ऋण/इक्विटी के 0.5 गुना की सीमा से काफी कम है।’ कंपनी का शुद्ध ऋण 30 जून, 2024 तक 4,320 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में 3,010 करोड़ रुपये था।

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने इसी महीने बेहतर आवास मांग के कारण जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,290 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 3,530 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं।

पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की बिक्री बुकिंग 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 14,520 करोड़ रुपये रही थी, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 12,060 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 9:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement