facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Macrotech की मार्च तक 12,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लाने की योजना

Advertisement

कंपनी के प्रमुख ने कहा कि पहली छमाही में बिक्री बुकिंग बेहद मजबूत रही है और ग्राहकों एवं नए कारोबार से राजस्व संग्रह बढ़ा है।

Last Updated- October 30, 2023 | 4:57 PM IST
macrotech developers
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड की ग्राहकों से आ रही मांग को पूरा करने के लिए अगले साल मार्च तक 12,000 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की योजना है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने सोमवार को पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि संभावित घर खरीदारों के बीच ब्रांडेड डेवलपर की परियोजनाओं को लेकर आकर्षण बढ़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए मैक्रोटेक मार्च, 2024 तक 12,000 करोड़ रुपये मूल्य की नई परियोजनाएं लाने की तैयारी में है। इसके साथ ही लोढ़ा ने उम्मीद जताई कि कंपनी चालू वित्त वर्ष के लिए रखे गए 14,500 करोड़ रुपये के बिक्री बुकिंग लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 12,070 करोड़ रुपये रही थी। ‘लोढ़ा’ ब्रांड के तहत कारोबार करने वाली मैक्रोटेक की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में ही 6,890 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

कंपनी के प्रमुख ने कहा कि पहली छमाही में बिक्री बुकिंग बेहद मजबूत रही है और ग्राहकों एवं नए कारोबार से राजस्व संग्रह बढ़ा है।

इससे नई परियोजनाओं के लिए जमीन खरीदने की क्षमता बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अप्रैल-सितंबर के दौरान करीब 4,000 करोड़ रुपये मूल्य के 37 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल की परियोजनाएं शुरू की हैं। दूसरी छमाही में हमारी 80 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल की परियोजनाएं शुरू करने की योजना है जिनका अनुमानित बिक्री मूल्य 12,000 करोड़ रुपये है।’’

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement