facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Motherson का मुंबई में बड़ा दांव: BKC में 100 करोड़ रुपये का प्रीमियम ऑफिस स्पेस खरीदा

Advertisement

इस बहुराष्ट्रीय वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी ने मुंबई के सबसे व्यस्त सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में से एक ‘वन बीकेसी’ की 13वीं मंजिल पर तीन ऑफिस खरीदे हैं

Last Updated- January 09, 2026 | 10:22 PM IST
Office
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सूत्रों के अनुसार, संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल ने मुंबई के प्रमुख वाणिज्यिक बाजार बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में लगभग 100 करोड़ रुपये में एक ऑफिस स्पेस खरीदा है। इस बहुराष्ट्रीय वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी ने मुंबई के सबसे व्यस्त सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में से एक ‘वन बीकेसी’ (एक कमर्शियल बिल्डिंग) की 13वीं मंजिल पर तीन ऑफिस खरीदे हैं।

यह ऑफिस 6,986 वर्ग फुट के एरिया में फैला है, जिसमें 122 स्क्वायर फुट की छत भी है। जो यूनिट्स खरीदी गई हैं, वे हैं 1301ए, 1301बी, और 1318। इनमें यूनिट 1301ए का आकार 1,793 वर्ग फुट है और इसकी कीमत 25.44 करोड़ रुपये है। सूत्रों ने बताया कि यूनिट 1301बी का एरिया 2,726 वर्ग फुट है और इसकी कीमत 38.68 करोड़ रुपये है, जबकि यूनिट 1318 का आकार 2,467 वर्ग फुट है और इसे 35.86 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

कंपनी इस जगह का इस्तेमाल फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस के लिए करने की योजना बना रही है। संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल का रजिस्टर्ड ऑफिस यूनिट 705, सी विंग, वन बीकेसी में है। नई खरीद के लिए, कंपनी ने तीन अलग-अलग एग्रीमेंट किए हैं।

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement