facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NBCC की लगी लॉटरी, उत्तराखंड- दिल्ली में मिले करोड़ों के दो सरकारी ठेके

Advertisement

NBCC ने शेयर बाजार को सूचना दी कि उसे उत्तराखंड निवेश व अवसंरचना बोर्ड (यूआईआईडीबी) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स के ठेके मिलें हैं।

Last Updated- March 25, 2025 | 6:37 PM IST
NBCC

सार्वजनिक क्षेत्र की NBCC (India) लिमिटेड को उत्तराखंड निवेश व अवसंरचना बोर्ड (Uttarakhand Investment and Infrastructure Development Board (UIIDB)) से 439 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी की ओर से मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, 439 करोड़ रुपये के ठेके के तहत कंपनी को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र पुनरोद्धार, सती कुंड और आसपास के विकास, हर की पौड़ी व सुभाष घर पुनरोद्धार और रेलवे स्टेशन (मौजूदा बस स्टैंड, हरिद्वार) के सामने ऊपरी सड़क पर पार्किंग तथा वाणिज्यिक क्षेत्र का पुनर्विकास करना है।

इसमें कहा गया, एनबीसीसी को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (Centre for Development of Telematics (C-DOT)) से 219.45 करोड़ रुपये का एक और ठेका भी मिला है। इसके तहत कंपनी को नई दिल्ली के महरौली में सी-डॉट परिसर, डाटा सेंटर, आवास एवं छात्रावास, तकनीकी ब्लॉक तथा आवासीय भवनों आदि सहित विभिन्न इमारतों की योजना, पर्यवेक्षण, निर्माण एवं विकास के लिए परियोजना प्रबंधन परामर्श सेवाएं प्रदान करनी हैं। एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श और रियल एस्टेट कारोबार में है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Real Estate: ISB-Housing.com की joint report में खुलासा, सोना उगल रहा है Delhi-NCR का प्रॉपर्टी बिजनेस

बड़ी खबर! चीन के इन 4 उत्पादों पर लगी एंटी-डंपिंग ड्यूटी, किन कंपनियों के शेयर बनेंगे राकेट?

Real Estate सेक्टर में मंदी की आहट? Report में खुलासा- तिमाही में 23% घटी बिक्री

NBCC के CMD ने बता दिया टारगेट, चुनकर चौंक जाएंगें आप, क्या भागेगा शेयर?

 

 

 

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement