facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Godrej Properties का पहली तिमाही में नेट कर्ज 45 प्रतिशत बढ़कर 5,298 करोड़ रुपये पर

Advertisement

Godrej Properties का मुख्य ध्यान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), पुणे और बेंगलूरु के बाजारों पर है

Last Updated- August 17, 2023 | 3:51 PM IST
Godrej properties

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का शुद्ध कर्ज (net debt) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तिमाही आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 5,298 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी पर यह कर्ज प्रमुख शहरों में जमीन खरीदने के कारण बढ़ा है।

निवेशकों के समक्ष प्रेजेंटेशन के अनुसार, गोदरेज समूह की रियल एस्टेट इकाई गोदरेज प्रॉपर्टीज पर शुद्ध कर्ज 30 जून को 5,298 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च के अंत में 3,649 करोड़ रुपये था। ऋण-इक्विटी अनुपात 0.56 है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पिछले साल अप्रैल से नए कारोबार के लिए काफी सक्रियता दिखाई है, जिसके तहत कंपनी काफी जमीन खरीद रही है और जमीन मालिकों के साथ संयुक्त विकास समझौतों (JDA) भी कर रही है।

कंपनी का मुख्य ध्यान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), पुणे और बेंगलूरु के बाजारों पर है। घरों की भारी मांग से उत्साहित कंपनी ने नई परियोजनाएं विकसित करने के लिए पिछले वित्त वर्ष में 18 प्लॉट खरीदे। इन परियोजनाओं से कंपनी को 32,000 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 3:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement