facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

देश के टॉप 8 शहरों में नई आवासीय आपूर्ति जनवरी-मार्च में 15 प्रतिशत घटी: रिपोर्ट

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 में आवासीय संपत्तियों की नई आपूर्ति एक साल पहले की समान अवधि में 81,167 इकाइयों से घटकर इस साल 69,143 इकाई रह गई।

Last Updated- March 29, 2024 | 1:17 PM IST
Home price
Representative Image

देश के आठ प्रमुख शहरों में उच्च मांग के बावजूद जनवरी-मार्च में आवासीय संपत्तियों की नई इकाइयों की आपूर्ति 15 प्रतिशत गिरकर 69,143 इकाई रह गई। रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने आठ प्रमुख शहरों की प्राथमिक (पहली बिक्री) में नई आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति से जुड़े आंकड़े शुक्रवार को जारी किए।

आंकड़ों के अनुसार, नई इकाइयों की आपूर्ति बेंगलुरु और मुंबई में बढ़ी, लेकिन दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता तथा अहमदाबाद में इसमें गिरावट आई। इस तिमाही (जनवरी-मार्च) में आवासीय संपत्तियों की कुल आपूर्ति में ‘हाई-एंड एंड लग्जरी’ खंड की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत रही।

चालू तिमाही में कुल पेशकश में सूचीबद्ध, बड़े तथा क्षेत्रीय रूप से प्रतिष्ठित डेवलपर्स की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत से अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2024 में आवासीय संपत्तियों की नई आपूर्ति एक साल पहले की समान अवधि में 81,167 इकाइयों से घटकर इस साल 69,143 इकाई रह गई।

कुशमैन एंड वेकफील्ड के प्रबंध निदेशक (आवासीय सेवाएं) शालीन रैना ने कहा, ‘‘ पिछले एक वर्ष में ‘हाई-एंड एंड लग्जरी’ संपत्तियों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह बदलाव मकान खरीदने वालों की उच्च गुणवत्ता वाली संपत्ति के रूप में निवेश करने की बढ़ती इच्छा में बदलाव और उनकी जीवन शैली की आकांक्षाओं को दर्शाता है।’’

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement