facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Noida: लोगों को किफायती से लेकर लग्जरी आवास आ रहे पसंद, साल 2023 में 14,822 फ्लैट बीके

Advertisement

एक्सपीरियन, एम3एम, गोदरेज, ऐस, काउंटी ग्रुप, मैक्स जैसे डेवलपर मध्य नोएडा में अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट और हाई-एंड स्टूडियो अपार्टमेंट पेश कर रहे हैं।

Last Updated- June 16, 2024 | 7:09 PM IST
प्री सेल में गिरावट के बावजूद, मजबूत बुनियाद का संकेत, Real estate Q4 preview signals strong foundations despite presales dip

कभी किफायती और मध्यम श्रेणी की संपत्तियों के लिए प्रसिद्ध नोएडा और ग्रेटर नोएडा पिछले पांच साल में प्रीमियम रियल एस्टेट (Real Estate) के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

यहां पहले 40-80 लाख रुपये के दायरे वाली संपत्तियों तक सीमित नई परियोजनाएं अब अक्सर एक करोड़ रुपये से अधिक की होती हैं। ये अक्सर उन्हीं क्षेत्रों में और पहले की परियोजनाओं से बची हुई जमीन पर विकसित की जा रही हैं।

संपत्ति परामर्श कंपनी जेएलएल (JLL) की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में पिछले साल 24,944 करोड़ रुपये के 14,822 फ्लैट बेचे गए। यह उछाल औसत अपार्टमेंट की कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि से दिखता है, जो 2022 में 1.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में 1.68 करोड़ रुपये हो गई। 3.5 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले अपार्टमेंट की 2023 में कुल बिक्री का 23 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

संबद्ध लोगों का मानना ​​है कि यह परिवर्तन कई कारणों से है। इनमें से प्रमुख हैं बुनियादी ढांचे का विकास, रुकी हुई परियोजनाओं का पूरा होना, तथा अनुकूल नीतिगत परिवर्तन।

प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास, समर्पित औद्योगिक क्षेत्र, डेटा सेंटर भूमि बैंक और सड़कों, रेलवे और मेट्रो लाइनों का एक व्यापक नेटवर्क शामिल है, जिनसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स में काफी सुधार हुआ है।

एक्सपीरियन, एम3एम, गोदरेज, ऐस, काउंटी ग्रुप, मैक्स जैसे डेवलपर मध्य नोएडा में अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट और हाई-एंड स्टूडियो अपार्टमेंट पेश कर रहे हैं।

एक्सप्रेस, डैसनैक, आरजी जैसे समूहों ने 10,000 रुपये प्रति वर्ग फीट से शुरू होने वाली इकाइयां पेश की हैं, जिनमें तीन और चार कमरों वाले सीमित टॉवर हैं।

मूल्य वृद्धि सबसे अधिक 7x (73, 74, 75, 76, 77, 78) और एक्सप्रेसवे सेक्टरों (सेक्टर 108, 142, 143, 150 और 152) में उल्लेखनीय रही है। उदाहरण के लिए, इन क्षेत्रों में तीन कमरों वाले अपार्टमेंट की कीमत 2019 में लगभग 5,800 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर आज 10,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 7:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement