facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE को मुंबई में मिला एक नया ठिकाना! MMRDA ने ₹758 करोड़ में 80 साल के लिए लीज पर अलॉट किया प्लॉट  

Advertisement

इसका कुल क्षेत्रफल 5,500 वर्ग मीटर और बिल्ट अप एरिया 22,000 वर्ग मीटर है। साथ ही इसका स्वीकृत फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) 4.00 है।

Last Updated- April 06, 2025 | 9:08 PM IST
NSE
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) | फोटो क्रेडिट: Commons

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) को एक प्लॉट आवंटित किया है, जिसके लिए 757.70 करोड़ रुपये का लीज प्रीमियम तय किया गया है। यह प्लॉट BKC के G ब्लॉक का C-82 है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,500 वर्ग मीटर और बिल्ट अप एरिया 22,000 वर्ग मीटर है। साथ ही इसका स्वीकृत फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) 4.00 है। NSE इस आवंटित प्लॉट पर एक प्रशासनिक भवन बनाएगा। यह प्लॉट 80 साल की लीज के लिए दिया गया है।

MMRDA के एक बयान में कहा, “यह आवंटन NSE की परिचालन कैपेसिटी को बढ़ाएगा और BKC के चल रहे वाणिज्यिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इससे मुंबई की वित्तीय राजधानी के रूप में स्थिति और मजबूत होगी।”

MMRDA और पहले का आवंटन

MMRDA महाराष्ट्र सरकार की ऐसी एजेंसी है जो मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के लिए क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा विकास योजना (RIDP) तैयार करने के लिए जिम्मेदार है। इससे पहले, 1993 में, MMRDA ने G ब्लॉक में प्लॉट C-1 NSE के मुख्यालय के लिए आवंटित किया था। इसका कुल क्षेत्रफल 16,038.3 वर्ग मीटर और बिल्ट अप एरिया 31,044.05 वर्ग मीटर था। यह आवंटन MMRDA के लैंड डिस्पोजल रेगुलेशंस, 1977 के कुछ नियमों में ढील देकर किया गया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह फैसला महाराष्ट्र की वित्तीय विकास और बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में NSE के विस्तार को सक्षम करके, हम मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी के रूप में मजबूत कर रहे हैं और प्रमुख संस्थानों के लिए एक अनुकूल कारोबारी माहौल सुनिश्चित कर रहे हैं।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और MMRDA के चेयरमैन एकनाथ शिंदे ने कहा, “प्लॉट C-82 का NSE को आवंटन MMRDA के उन प्रयासों का हिस्सा है जो BKC को एक प्रमुख वित्तीय केंद्र के रूप में मजबूत करने के लिए हैं। यह कदम वाणिज्यिक विकास को बढ़ावा देगा, NSE के विस्तार में सहायता करेगा और मुंबई के आर्थिक विकास में योगदान देगा।”

Advertisement
First Published - April 6, 2025 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement