facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओबेरॉय रियल्टी की बड़ी छलांग: Q4 में बुकिंग में 96% का भारी उछाल, एक साल में आंकड़ा हुआ दोगुना

Advertisement

ओबेरॉय रियल्टी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि बीती चौथी तिमाही में बुक किया गया कारपेट एरिया पिछले वर्ष की तुलना में 160.37 प्रतिशत बढ़कर 3,57,552 वर्ग फुट हो गया

Last Updated- April 21, 2026 | 10:08 PM IST
Oberoi Realty
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मुंबई की प्रीमियम रियल एस्टेट डेवलपर ओबेरॉय रियल्टी ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के दौरान 1,673 करोड़ रुपये की कुल बुकिंग दर्ज की है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 96.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी की बुकिंग 853 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में ओबेरॉय को 229 इकाइयों के लिए बुकिंग मिली, जो वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में हासिल 78 बुकिंग से अधिक है।

ओबेरॉय रियल्टी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि बीती चौथी तिमाही में बुक किया गया कारपेट एरिया पिछले वर्ष की तुलना में 160.37 प्रतिशत बढ़कर 3,57,552 वर्ग फुट हो गया। तिमाही आधार पर बुकिंग मूल्य में 100.11 प्रतिशत, मकानों की संख्या में 76.15 प्रतिशत और बुक किए गए कारपेट एरिया में 92.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार इससे पहले देश के प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 4 प्रतिशत घटकर 84,827 रह गई। वृद्धि के दमदार दौर के बाद स्वाभाविक स्थिरता, खर्च उठाने के दबाव, अस्थिर भू-राजनीतिक माहौल और इक्विटी बाजारों में लगातार गिरावट के बीच यह कमी आई। नाइट फ्रैंक के अनुसार मुंबई (7 प्रतिशत), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (11 प्रतिशत) और पुणे (11 प्रतिशत) जैसे बड़े बाजारों में सालाना आधार पर बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मांग के बुनियादी कारक बरकरार रहे।

वित्त वर्ष 26 में ओबेरॉय रियल्टी की बुकिंग 5,447 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के मुकाबले 3.14 प्रतिशत अधिक है। हालांकि बुक किए गए मकानों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 24.86 प्रतिशत घटकर 698 रह गई। इसी अवधि के दौरान बुक किया गया कारपेट एरिया भी पिछले साल के मुकाबले 10.61 प्रतिशत तक घटकर 11,47,557 वर्ग फुट रह गया।

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement