facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश 2024 में 32 प्रतिशत बढ़कर 4.15 अरब डॉलर: Knight Frank

Advertisement

नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, 2024 में आवासीय क्षेत्र में पीई निवेश दोगुना से अधिक होकर 1,17.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

Last Updated- December 19, 2024 | 2:00 PM IST
real estate
Representative image

भारतीय रियल एस्टेट में चालू कैलेंडर वर्ष 2024 में 4.15 अरब अमेरिकी डॉलर का निजी इक्विटी (पीई) निवेश हुआ, जो सालाना आधार पर 32 प्रतिशत अधिक है। आवास खंड में अधिक प्रवाह से यह निवेश बढ़ा है। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने ‘भारत में निजी इक्विटी निवेश के रुझान 2024’ रिपोर्ट बृहस्पतिवार को जारी की।

सलाहकार ने बताया कि कैलेंडर वर्ष 2024 में भारतीय रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश 415.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, 2024 में आवासीय क्षेत्र में पीई निवेश दोगुना से अधिक होकर 1,17.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया। यह इस क्षेत्र में निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है, जिसमें अंतिम उपयोगकर्ता मांग में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

चालू कैलेंडर वर्ष में गोदाम परिसंपत्तियों को 187.7 करोड़ डॉलर का निवेश मिला , जबकि कार्यालय संपत्तियों को 109.8 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘ भारत में निवेश में वृद्धि देखी गई है, खासकर पिछले एक दशक में जो आर्थिक स्थिरता और निरंतर वृद्धि से प्रेरित है।’’

भारतीय रियल एस्टेट में कुल पीई निवेश में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मुंबई सबसे पसंदीदा स्थान है। वर्ष 2024 में किए गए कुल पीई निवेश में से संयुक्त अरब अमीरात से पूंजी प्रवाह सर्वाधिक 1.7 अरब अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो भारत में निवेश का 42 प्रतिशत है।

भारतीय निवेशकों ने 2024 में 1.3 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश किया, जो भारतीय रियल एस्टेट में कुल पीई निवेश का 32 प्रतिशत है। सिंगापुर स्थित संस्थाओं एवं कोषों ने भारत में निजी इक्विटी में अनुमानतः 63.37 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 2:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement