facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश 2022-23 में 4.2 अरब डॉलर पर: एनारॉक

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 4:32 PM IST
Real estate investment trust

रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश पिछले वित्त वर्ष में 4.2 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने यह जानकारी दी। इसमें से 22 प्रतिशत योगदान घरेलू निवेशकों ने किया। विदेशी निवेशकों का योगदान 75 फीसदी से ज्यादा रहा।

दिल्ली-एनसीआर के बाजार में कुल निवेश का 32 प्रतिशत हिस्सा आया, जबकि कार्यालय परिसंपत्तियों की कुल आवक में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

एनारॉक की शाखा एनारॉक कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इस क्षेत्र में पूंजी प्रवाह का अध्ययन किया। निजी इक्विटी (PE) निवेश 2022-23 के दौरान 4.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर स्थिर रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक पीई प्रवाह 2021-22 में 4.2 अरब डॉलर, 2020-21 में 7.2 अरब डॉलर, 2019-20 में 6.3 अरब डॉलर और 2018-19 में 5.3 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान घरेलू निवेशक काफी अधिक सक्रिय थे, और उनके निवेश मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement