facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रियल एस्टेट : किफायती और मिड-हाउसिंग में तेजी की आस

Advertisement

बढ़ती मांग के साथ डेवलपरों के लिए वित्त की लागत में कमी से नई परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आएगी जिससे सभी हितधारकों को फायदा होगा।

Last Updated- February 08, 2025 | 11:53 AM IST

रियल एस्टेट उद्योग को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रीपो दर 25 आधार अंक घटाकर 6.25 प्रतिशत करने से आवासीय मांग मजबूत होगी।  इसका असर खासतौर पर मिड-हाउसिंग सेगमेंट यानी मध्यम-आवासीय खंड में होगा। रियल एस्टेट कंपनियां केंद्रीय बजट में संशोधित आयकर स्लैब और 15,000 करोड़ रुपये के ‘स्वामी 2’ फंड की घोषणा के साथ-साथ ब्याज दरों में कटौती से भी उम्मीद लगाए हुए हैं।  उद्योग के दिग्गजों का मानना है कि दर कटौती से खरीदारों के लिए उधारी लागत घटेगी। बढ़ती मांग के साथ डेवलपरों के लिए वित्त की लागत में कमी से नई परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आएगी जिससे सभी हितधारकों को फायदा होगा।

शापूरजी पलोंजी रियल एस्टेट में समूह प्रवर्तक कार्यालय के निदेशक, प्रबंध निदेशक  वेंकटेश गोपालकृष्णन ने कहा, ‘रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए यह घटनाक्रम बेहद अच्छा है, खासकर किफायती और मिड-सेगमेंट हाउसिंग के लिए, जिसमें मांग तेजी से बढ़ रही है। कम उधारी लागत से आवास ऋण सस्ता होगा जिससे कई खरीदारों का घर खरीदने का सपना साकार हो सकेगा।  इस कदम से रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश फिर से बढ़ने की संभावना है, जिससे इसकी विकास रफ्तार को बनाए रखने में मदद मिलेगी।’

नैशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन और मुंबई के हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा, ‘मध्य वर्ग के लिए वित्त वर्ष 2026 के बजट में घोषित कर लाभ के साथ नीति में यह परिवर्तन बिक्री को रफ्तार देगा। कम ब्याज दरें घर खरीदारों को बेहतर जीवनशैली के साथ अपना घर खरीदने के लिए प्रेरित करेंगी।’

एनसीआर की सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) के संस्थापक और चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा, ‘लंबे समय के बाद दर कटौती रियल एस्टेट के लिए महत्त्वपूर्ण कदम है। ऐतिहासिक तौर पर ब्याज दरें घटने से आवासीय मांग में सुधार को बढ़ावा मिला है, जिससे घर खरीदारों और डेवलपरों दोनों को फायदा हुआ है। ऋण तक पहुंच में सुधार आने से परियोजना क्रियान्वयन के लिए पूंजी हासिल करने में डेवलपरों को मदद मिलेगी और परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकेंगी।’

इससे पहले आरबीआई ने मार्च 2020 में दर को 75 आधार अंक तक घटाकर 4.40 प्रतिशत किया था। अपनी दिसंबर 2024 की मौद्रिक नीतिगत समीक्षा बैठक में आरबीआई ने तरलता बढ़ाने के प्रयास में नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) को 50 आधार अंक घटाकर 4 फीसदी कर दिया। पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के प्रबंध निदेशक गिरीश कौसगी ने कहा, ‘कम ब्याज दरों से प्रत्यक्ष रूप से किफायत को बढ़ावा मिलता है जिससे गृहस्वामियों और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए आवास ऋण अधिक सुलभ हो जाता है।’

एनारॉक रिसर्च के अनुसार 2024 में शीर्ष सात भारतीय शहरों में आवास की कीमतों में औसतन 13 से 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। औसत कीमतें लगभग 8,590 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं जो सालाना 21 प्रतिशत की वृद्धि है। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी का मानना है कि अगर मुद्रास्फीति इसी प्रकार ऊंचे स्तर पर बनी रही तो संपत्ति की कीमतों में वृद्धि के कारण ब्याज दरों में कटौती कम प्रभावी हो सकती है।

Advertisement
First Published - February 8, 2025 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement