facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मंजूरी में देरी और मजदूर संकट के बीच रियल्टी सेक्टर पर नई परियोजनाओं को समय से पूरा करने का दबाव

Advertisement

डेवलपर बड़े लॉन्च की घोषणाएं कर रहे हैं मगर मंजूरी, श्रमिकों की उपलब्धता, ठेकेदार क्षमता और निर्माण की समयसीमा अभी तक पूरी तरह से इस विस्तार के साथ मेल नहीं खा रही है

Last Updated- December 12, 2025 | 10:58 PM IST
Bengaluru House Sales
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डेवलपर सबसे व्यस्त विनिर्माण दौर में से एक में पहुंच रहे हैं। शीर्ष चार कंपनियां नजदीकी मध्यम अवधि में 1.13 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही हैं। हालांकि, फिलहाल, उद्योग पर मंजूरी में देरी, मजदूरों की कमी, बढ़ती लागत और ठेकेदार क्षमता की सीमाओं के कारण इन्हें शुरू करके पूरा करने पर दबाव है।

मझोले से बड़े स्तर के डेवलपरों को सलाह देने वाली मुंबई की रियल एस्टेट परामर्श फर्म एनेक्स एडवाइजरी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी संजय डागा ने कहा, ‘रियल एस्टेट उद्योग में काम पूरा करने की चुनौतियां दिखाई दे रही हैं। मांग और बुकिंग मजबूत रहने के बावजूद डिलीवरी में रफ्तार नहीं रही है। डेवलपर बड़े लॉन्च की घोषणाएं कर रहे हैं मगर मंजूरी, श्रमिकों की उपलब्धता, ठेकेदार क्षमता और निर्माण की समयसीमा अभी तक पूरी तरह से इस विस्तार के साथ मेल नहीं खा रही है। अभी जो परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं और सौंपी जा रही हैं, उनके बीच बढ़ता अंतर स्पष्ट रूप से तेजी वाले बाजार में भी अमल पर दबाव का संकेत देता है।’

Also Read: अब डाकिया बनेंगे MF डिस्ट्रीब्यूटर! गांव-गांव पहुंचेगी म्युचुअल फंड सेवा, BSE और इंडिया पोस्ट ने मिलाया हाथ

शीर्ष डेवलपरों ने हजारों करोड़ रुपये के लॉन्च की योजना बनाई है। जेएम फाइनैंशियल ने बताया कि भारत की सबसे बड़ी सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ मध्यम अवधि में 60,215 करोड़ रुपये मूल्य की योजनाएं शुरू करने जा रही हैं। कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 13,685 करोड़ रुपये की योजनाएं ला चुकी है।

मुंबई की नामी डेवलपर लोढ़ा ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 13,200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं उतारी हैं और कंपनी अगली दो तिमाहियों में 14,000 करोड़ रुपये के परियोजनाएं  शुरू करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement