facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Real Estate Sentiment Index: रियल्टी सेंटिमेंट इंडेक्स एक दशक के हाई पर, मकान और ऑफिस की और बढ़ेगी मांग

Advertisement

नाइट फ्रैंक-नारेडको की रिपोर्ट के अनुसार 2024 की पहली तिमाही में सेंटीमेंट इंडेक्स स्कोर बढ़कर 72 हुआ। यह पिछली तिमाही के सेंटीमेंट स्कोर 69 से भी अधिक है।

Last Updated- May 20, 2024 | 4:19 PM IST
real estate

Realty Sentiment Index: रियल एस्टेट क्षेत्र बूम पर चल रहा है। इस क्षेत्र के कारोबार में आ रही तेजी के कारण इसका सेंटीमेंट इंडेक्स एक दशक के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। फ्यूचर सेंटीमेंट भी बढ़ा है। रियल एस्टेट के आवासीय और ऑफिस दोनों क्षेत्रों में तेजी आ रही है। अगले 6 महीने के दौरान भी ये दोनों क्षेत्र बिक्री, लॉन्चिंग और कीमत के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

2024 की पहली तिमाही में कितना है सेंटीमेंट इंडेक्स स्कोर?

नाइट फ्रैंक-नारेडका द्वारा जारी The Knight Frank-NAREDCO Real Estate Sentiment Index Q1 2024 (January – March) रिपोर्ट के अनुसार चालू सेंटीमेंट इंडेक्स स्कोर (Current Sentiment Index Score) 72 है, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक है। यह पिछली तिमाही के सेंटीमेंट स्कोर 69 से भी अधिक है।

सेंटीमेंट इंडेक्स स्कोर के 50 से ऊपर होना दर्शाता है कि रियल एस्टेट क्षेत्र बढ़ रहा है, जबकि इस स्कोर के 50 से नीचे होना रियल एस्टेट क्षेत्र में गिरावट को दर्शाता है। घरेलू मजबूत अर्थव्यवस्था से आगे का सेंटीमेंट इंडेक्स भी अच्छा है। इस रिपोर्ट के अनुसार पहली तिमाही में Future Sentiment score भी बढ़कर 73 हो गया, पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 65 था। Future Sentiment score बढ़ने से आने वाले महीनों में भी रियल एस्टेट तेजी से बढ़ सकता है।

अगले 6 महीने में क्या रहने वाला है आवासीय क्षेत्र का आउटलुक?

नाइट फ्रैंक और नारेडको की इस रिपोर्ट के अनुसार रियल एस्टेट के आवासीय क्षेत्र का आउटलुक काफी मजबूत माना जा रहा है। जनवरी-मार्च तिमाही में किए गए सर्वे में 73 फीसदी लोगों ने कहा कि अगले 6 महीने में आवासीय क्षेत्र में बिक्री बढ़ने की संभावना है, जबकि इससे पहले की तिमाही में 65 फीसदी लोगों ने ही माना था कि मकानों की बिक्री बढ़ सकती है। घर खरीदारों की ओर से सकारात्मक सेंटीमेंट और ब्याज दरों में स्थिरता के कारण आगामी 6 महीने में आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

लॉन्चिंग व दाम भी बढ़ेंगे

नाइट फ्रैंक-नारेडको द्वारा किए गए सर्वे में अधिकांश लोगों का मानना है कि अगले 6 महीने में नये मकानों की लॉन्चिंग व इनके दाम बढ़ सकते हैं। इस सर्वे के अनुसार 80 फीसदी लोगों का मानना है कि अगले 6 महीने में आवासीय क्षेत्र में लॉन्चिंग में इजाफा होगा। इसके साथ ही 82 फीसदी लोगों को मानना है कि आने वाले 6 महीने में मकानों के दाम बढ़ सकते हैं। पिछले साल की चौथी तिमाही में भी 65 फीसदी लोगों ने माना था कि अगले 6 महीने में मकान महंगे हो सकते हैं।

ऑफिस स्पेस की मांग और किराया भी बढ़ेगा

नाइट फ्रैंक-नारेडको ने जनवरी-मार्च के बीच किए अपने सर्वे में बताया कि 74 फीसदी लोगों का मानना है कि अगले 6 महीने में ऑफिस लीज की मांग में इजाफा हो सकता है। इससे पहले की तिमाही में 69 फीसदी लोगों ने ऐसा माना था। इसके साथ ही 58 प्रतिशत लोगों ने माना कि ऑफिस स्पेस की आपूर्ति अगले 6 महीने में बढ़ेगी। इस बीच, 2024 की जनवरी-मार्च अवधि में किए गए सर्वे में 65 फीसदी लोगों ने माना कि ऑफिस के किराए में आने वाले 6 महीने में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल की अंतिम तिमाही में 53 फीसदी लोगों ने माना था कि ऑफिस के किराये में वृद्धि होगी।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंधक निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, “करंट सेंटीमेंट इंडेक्स स्कोर का बढ़ना दर्शाता है कि भारत आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में है। चौथी तिमाही में 8.4 फीसदी की दर से अर्थव्यवस्था बढ़ी है। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र की मांग को सहारा मिल रहा है और यह क्षेत्र लोगों को निवेश के उचित अवसर उपलब्ध करा रहा है।” नारेडको के अध्यक्ष हरि बाबू ने कहा कि रियल एस्टेट का सेंटीमेंट इंडेक्स एक दशक के उच्च स्तर पर पहुंचना रियल एस्टेट के आवासीय और ऑफिस क्षेत्र में नई लॉन्चिंग, बिक्री और कीमतों के मामले में उल्लेखनीय रुझानों को रेखांकित करता है।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement