facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST सुधारों से रियल्टी फर्में उत्साहित, मकानों की कीमतों में गिरावट और मांग बढ़ने की संभावना

Advertisement

जेएलएल के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. सामंतक दास ने कहा कि परियोजना के प्रकार और सीमेंट लागत में बचत के आधार पर मकानों की कीमतों में 1 से 1.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

Last Updated- September 04, 2025 | 10:35 PM IST
Bengaluru House Sales

रियल एस्टेट कंपनियों ने जीएसटी परिषद के सुधारों का स्वागत किया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे खरीदारों की क्षमता बढ़ेगी जिससे आवासों की मांग बढ़ सकती है। कच्चे माल की लागत कम होने से डेवलपरों को मदद मिलने और परियोजना के पूरा होने की संभावना में भी वृद्धि होगी। परिषद ने सीमेंट पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी है। सैंड लाइम ईंटों या स्टोन इनले वर्क और ग्रेनाइट ब्लॉक पर दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। जेएलएल के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. सामंतक दास ने कहा कि परियोजना के प्रकार और सीमेंट लागत में बचत के आधार पर मकानों की कीमतों में 1 से 1.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

सनटेक रियल्टी के चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक कमल खेतान ने कहा, ‘सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री पर जीएसटी में यह कटौती बड़ा कदम है, जिससे सीधे निर्माण लागत कम होगी। इस कटौती से डेवलपर कीमतों में स्थिरता बनाए रखने और बेहतर सामर्थ्य के जरिये घर खरीदारों को लाभ पहुंचाने में सक्षम होंगे। इससे परियोजना की बेहतर आर्थिक स्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा और आवास एवं शहरी बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ेगा।’

कुल निर्माण लागत में सीमेंट की हिस्सेदारी 4 से 5 प्रतिशत रहती है जबकि समूची निर्माण सामग्री की हिस्सेदारी 25 से 30 प्रतिशत होती है। फरांदे स्पेसेज के प्रबंध निदेशक आकाश फरांदे के अनुसार इन सुधारों से डेवलपरों की इनपुट लागत में लगभग 10 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के कदम से किफायती और मध्य आय वाली श्रेणी को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है। हीरानंदानी समूह के संस्थापक और चेयरपर्सन डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा, ‘विशेष रूप से किफायती आवासों को फायदा होगा क्योंकि निर्माण लागत में कमी का लाभ मकान खरीदारों को दिया जा सकता है। इससे मकान और ज्यादा सुलभ होंगे। साथ ही सरकार के ‘सभी के लिए आवास’ दृष्टिकोण को भी समर्थन मिलेगा।’

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) के संस्थापक और चेयरपर्सन प्रदीप अग्रवाल का मानना है कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर ये सुधार काफी खास हैं। उन्होंने कहा, ‘इनसे अंततः उपभोक्ताओं के लिए मकानों की कीमतें कम होंगी और सभी श्रेणियों में टिकाऊ मांग सृजित होगी।’

एम5 महेंद्र ग्रुप के उपाध्यक्ष महेंद्र नागराज ने कहा कि इन सुधारों का सीधा असर परिचालन मार्जिन पर पड़ेगा और परियोजना बजट प्रबंधन में लचीलापन आएगा। इससे बेहतर खरीदारी, तीव्र क्रियान्वयन तथा ज्यादा प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण की गुंजाइश बनेगी, खास तौर पर मूल्य के प्रति संवेदनशील शहरी बाजारों में। जीएसटी संशोधन से बचत बढ़ने, खपत को बढ़ावा मिलने, नकदी में सुधार और कारोबारी मनोबल में इजाफे की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement