facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल रियल एस्टेट में रिकॉर्ड संस्थागत निवेश, रेसिडेंशियल ने पहली बार ऑफिस सेक्टर को पछाड़ा

Advertisement

जेएलएल इंडिया की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल के कुल संस्थागत निवेश में 63 फीसदी हिस्सा विदेशी निवेशकों का रहा, 37 फीसदी निवेश घरेलू उद्योग ने किया।

Last Updated- December 18, 2024 | 1:45 PM IST
प्री सेल में गिरावट के बावजूद, मजबूत बुनियाद का संकेत, Real estate Q4 preview signals strong foundations despite presales dip

यह साल रियल एस्टेट में निवेश के लिहाज से काफी अच्छा साबित हो रहा है। इस साल रियल एस्टेट उद्योग में संस्थागत निवेश में न केवल बीते साल की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है बल्कि यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। संस्थागत निवेश में विदेशी निवेशकों ने ज्यादा रुचि दिखाई है। इस साल रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश के लिए डील भी ज्यादा हुई हैं। साथ ही संस्थागत निवेश इस साल रेसिडेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा हुआ है।

रियल एस्टेट में 2024 में कितना हुआ संस्थागत निवेश?

संपति सलाहकार फर्म जेएलएल इंडिया के मुताबिक 2024 में रियल एस्टेट उद्योग में 8.9 बिलियन डॉलर का संस्थागत निवेश हुआ है। यह पिछले साल के निवेश 5.8 बिलियन डॉलर से 51 फीसदी अधिक है। साथ ही यह अब तक का रिकॉर्ड संस्थागत निवेश भी है। इससे पहले 2007 में 8.4 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश हुआ था। इस साल तो इससे भी 6 फीसदी अधिक संस्थागत निवेश हुआ है। इस साल इस क्षेत्र में 78 सौदे हुए, जो पिछले साल से 47 फीसदी अधिक हैं।

विदेशी निवेश की सबसे अधिक हिस्सेदारी

इस साल रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश में सबसे अधिक हिस्सेदारी विदेश निवेश की रही। जेएलएल इंडिया की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल के कुल संस्थागत निवेश में 63 फीसदी हिस्सा विदेशी निवेशकों का रहा, 37 फीसदी निवेश घरेलू उद्योग ने किया। विदेशी निवेश में सबसे अधिक निवेश अमेरिका से आया। कुल निवेश में अमेरिका की हिस्सेदारी 26 फीसदी दर्ज की गई।

पहली बार रेसिडेंशियल ने ऑफिस सेक्टर को पीछे छोड़ा

आमतौर पर रियल एस्टेट उद्योग में संस्थागत निवेश सबसे अधिक ऑफिस सेक्टर में होता है। लेकिन इस साल पहली बार इस मामले में रेसिडेंशियल ने ऑफिस सेक्टर को पीछे छोड़ दिया। इस रिपोर्ट के अनुसार कुल संस्थागत निवेश में रेसिडेंशियल सेक्टर की सबसे अधिक 45 फीसदी हिस्सेदारी रही, जबकि ऑफिस सेक्टर की हिस्सेदारी 28 फीसदी दर्ज की गई। 23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ वेयर हाउसिंग सेक्टर तीसरे नम्बर पर रहा।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement