facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के टॉप 7 शहरों में जनवरी-मार्च में आवासीय बिक्री 14% बढ़ी : Anarock

Advertisement

Anarock के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष सात शहरों में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में आवासीय बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 1,30,170 इकाई हो गई

Last Updated- March 27, 2024 | 1:07 PM IST
Real estate investment trust
Housing sales in Jan-Mar

इस वर्ष जनवरी से मार्च के दौरान सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी है। एनारॉक के अनुसार मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में आवासीय संपत्तियों की बिक्री बढ़ी, हालांकि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई और कोलकाता में गिरावट आई।

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने देश के शीर्ष सात आवासीय बाजारों में बिक्री से जुड़े आंकड़े बुधवार को जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष सात शहरों में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में आवासीय बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 1,30,170 इकाई हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,13,775 इकाई थी।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ 1.5 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले महंगे मकानों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि के बीच इस तिमाही में पिछले दशक में अभी तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई है।’’ जनवरी-मार्च के दौरान एमएमआर में आवासीय बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 42,920 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 34,690 इकाई थी। पुणे में आवासीय बिक्री 19,920 इकाइयों से 15 प्रतिशत बढ़कर 22,990 इकाई हो गई।

हैदराबाद में आवासीय बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 14,280 इकाइयों से 19,660 इकाई हो गई। बेंगलुरु में 15,660 इकाइयों से 14 प्रतिशत बढ़कर 17,790 इकाई रही। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में आवासीय बिक्री में नौ प्रतिशत की गिरावट आई और यह 17,160 इकाइयों से घटकर 15,650 इकाई रह गई।

कोलकाता में भी आवासीय बिक्री 6,185 इकाइयों से नौ प्रतिशत गिरकर 5,650 इकाई और चेन्नई में बिक्री छह प्रतिशत घटकर 5,510 इकाई रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 5,880 इकाई थी। शीर्ष सात शहरों में औसत आवासीय संपत्ति की कीमतों में 2024 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 10 से 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि मजबूत मांग से बिक्री बढ़ी है।

गुरुग्राम स्थित क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मोहित जैन ने कहा कि आवासीय मांग, खासकर प्रीमियम और अल्ट्रा-लक्जरी मकानों के लिए अधिक है। इसके 2024 में और मजबूत होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 1:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement