facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के टॉप 8 शहरों में जनवरी-मार्च में आवासीय बिक्री 9% बढ़ी: Knight Frank

Advertisement

संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया (Knight Frank India) ने गुरुवार को एक वेबिनार में ‘भारत रियल एस्टेट: कार्यालय तथा आवासीय रिपोर्ट (जनवरी-मार्च 2024)’ जारी की।

Last Updated- April 04, 2024 | 12:41 PM IST
Knight Frank India Real Estate Report
Representative Image

देश के आठ प्रमुख शहरों में लक्जरी मकानों और प्रीमियम कार्यक्षेत्र की मजबूत मांग के दम पर जनवरी-मार्च में आवासीय बिक्री में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कार्यालयों की मांग 43 प्रतिशत बढ़ी। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया (Knight Frank India) ने गुरुवार को एक वेबिनार में ‘भारत रियल एस्टेट: कार्यालय तथा आवासीय रिपोर्ट (जनवरी-मार्च 2024)’ जारी की।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे और अहमदाबाद में जनवरी-मार्च में आवासीय कीमतें सालाना आधार पर दो से 13 प्रतिशत के दायरे में बढ़ीं। कार्यालय का किराया एक से नौ प्रतिशत बढ़ा।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च में आठ प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री बढ़कर 86,345 इकाई हो गई, जो एक साल पहले 79,126 इकाई थी। इस वर्ष जनवरी-मार्च में कार्यालय स्थान का सकल पट्टा 43 प्रतिशत बढ़कर 1.62 करोड़ वर्ग फुट हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.13 करोड़ वर्ग फुट था। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने रिपोर्ट पर कहा, ‘‘ रियल एस्टेट बाजार ने एक और असाधारण अवधि का अनुभव किया जिसमें कार्यालय तथा आवासीय दोनों क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन शामिल है।’’ उन्होंने कहा कि आवासीय खंड में खास तौर पर महत्वपूर्ण उछाल देखा गया। ऐसा एक करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत की श्रेणी में बिक्री में निरंतर वृद्धि से हुआ।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 12:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement