facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2-3 अरब डॉलर का है सीनियर लिविंग हाउसिंग मार्केट, 2030 तक हो जाएगा 7.7 अरब डॉलर

Advertisement

आशियाना हाउसिंग ने कहा कि कंपनी की भिवाड़ी, चेन्नई, जयपुर, पुणे में 9 परियोजनाएं चल रही हैं और अब बेंगलूरु और मुंबई में विस्तार करने की योजना है।

Last Updated- August 05, 2025 | 7:58 PM IST
Real Estate

रियल एस्टेट सूचीबद्ध कंपनी आशियाना हाउसिंग लिमिटेड सीनियर लिविंग हाउसिंग पर भी जोर दे रही है। कंपनी ने इस साल सीनियर सिटीजन के लिए आवासीय परियोजनाओं पर निवेश की योजना बनाई है। जिसके तहत कंपनी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलूरु के रियल्टी बाजार में जमीन खरीदने जा रही है।

आशियाना हाउसिंग लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता ने बताया कि कंपनी सीनियर लिविंग हाउसिंग के अपने कारोबार को विस्तार दे रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान सीनियर लिविंग हाउसिंग पर 213 करोड़ रुपये निवेश किया था और 382 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। इस वित्त वर्ष कंपनी ने 425 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इस राशि से कंपनी 5 जगह सीनियर लिविंग हाउसिंग के जमीन खरीदेगी। कंपनी की पलवेल, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली-एनसीआर में जमीन खरीदने की योजना है। कंपनी ने इस साल सीनियर लिविंग सेगमेंट में 450 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है।

आशियाना हाउसिंग लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक ने कहा कि कंपनी की भिवाड़ी, चेन्नई, जयपुर, पुणे में 9 परियोजनाएं चल रही हैं और अब बेंगलूरु और मुंबई में विस्तार करने की योजना है। कंपनी पिछले साल 5.38 लाख वर्ग फुट में सीनियर लिविंग के लिए हाउसिंग परियोजनाओं का निर्माण कर चुकी है और इस साल 5.71 लाख वर्ग फुट में निर्माण करने की योजना है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष करीब 19,00 करोड़ रुपये की कुल बिक्री की, जो इस वित्त वर्ष बढ़कर करीब 2,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। सीनियर लिविंग हाउसिंग का मार्केट बढ़ रहा है। इस मार्केट में आगे काफी संभावनाएं हैं।

संपत्ति सलाहकार फर्म जेएलएल और एसोसिएशन ऑफ सीनियर लिविंग इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में सीनियर सिटीजन की संख्या 15.67 करोड़ थी, 2050 तक यह संख्या बढ़कर 34.60 करोड़ होने का अनुमान है। कॉलियर्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस समय सीनियर लिविंग हाउसिंग सेक्टर का मार्केट 2 से 3 अरब डॉलर का है, जिसके 2030 तक बढ़कर 7.7 अरब डॉलर होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 7:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement