facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shapoorji Pallonji को बेंगलुरु में लक्जरी आवासीय परियोजना से 500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद

Advertisement

Shapoorji Pallonji ने बयान में कहा कि उसने बेंगलुरु के बिन्नीपेट में अपनी परियोजना पार्कवेस्ट 2.0 में आखिरी टावर ‘सिकोया’ पेश किया है।

Last Updated- February 29, 2024 | 1:25 PM IST
real estate
Representative Image

शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट (Shapoorji Pallonji Real Estate) ने गुरुवार को बेंगलुरु में 180 से अधिक लक्जरी घरों की आवासीय परियोजना की पेशकश की। इससे कंपनी को 500 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने बेंगलुरु के बिन्नीपेट में अपनी परियोजना पार्कवेस्ट 2.0 में आखिरी टावर ‘सिकोया’ पेश किया है।

कंपनी इस आखिरी टावर में 180 से अधिक लक्जरी अपार्टमेंट बनाएगी। इसमें बिक्री योग्य क्षेत्र 4.3 लाख वर्ग फुट होगा। इससे कंपनी को लगभग 500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकटेश गोपालकृष्ण ने कहा, ‘‘पार्कवेस्ट 2.0 का आखिरी टावर सिकोया हमारे शिल्प कौशल के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है।’’ बेंगलुरु भारत के प्रमुख रियल एस्टेट बाजारों में से है।

आवास ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर के आंकड़ों के अनुसार, आवासीय संपत्तियों की बिक्री पिछले साल 44 प्रतिशत बढ़कर 44,002 इकाई हो गई। यह आंकड़ा 2022 में 30,467 इकाई का था। पिछले साल नए घरों की आपूर्ति भी 14 प्रतिशत बढ़कर 42,215 इकाई से 47,965 इकाई हो गई।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 1:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement