facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shriram Properties का FY24 में बिक्री बुकिंग में 25 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य

Advertisement

श्रीराम प्रॉपर्टीज ने पिछले वित्त वर्ष में 1,846 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 1,482.4 करोड़ रुपये से 25 प्रतिशत अधिक है

Last Updated- June 11, 2023 | 10:40 PM IST
34% of Delhi-NCR homes listed for sale currently are priced over Rs 10 cr luxury housing sales surge

रियल्टी कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज घरों की मजबूत मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री बुकिंग में 25 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग रिकॉर्ड 1,846 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम मुरली ने कहा कि सभी मूल्य श्रेणियों में घरों की मांग मजबूत है। इसकी वजह से कंपनी 2022-23 रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग दर्ज करने में सफल रही थी।

श्रीराम प्रॉपर्टीज ने पिछले वित्त वर्ष में 1,846 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 1,482.4 करोड़ रुपये से 25 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष के लिए बिक्री बुकिंग के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर, मुरली ने कहा, ‘‘हम मात्रा के लिहाज से लगभग 20 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 25 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 40.2 लाख वर्ग फुट रही थी, जबकि 2021-22 में यह 38 लाख वर्ग फुट थी।’’ उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री से प्राप्तियां सालाना आधार पर करीब आठ प्रतिशत बढ़ गई। उन्होंने कहा कि घरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी चालू वित्त वर्ष में कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ लगभग चार गुना होकर 68.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 18.03 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 813.92 करोड़ रुपये हो गई, जो 2021-22 में 517.8 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement