facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Signature Global मार्च तक 13,000 करोड़ रुपये राजस्व क्षमता की आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी

Advertisement

बिक्री प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी 2024-25 के लिए 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के लक्ष्य को पूरा करेगी।

Last Updated- July 14, 2024 | 1:55 PM IST
signature global
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल अगले साल मार्च तक 13,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी।

कंपनी का इरादा अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ मजबूत मांग का लाभ उठाना है।

सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने 2024-25 की पहली तिमाही में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की एक आवासीय परियोजना पेश की है। हमारे पास शेष तीन तिमाहियों के लिए एक मजबूत पाइपलाइन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम गुरुग्राम, मानेसर और सोहना बेल्ट में और आवासीय परियोजनाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इन परियोजनाओं की लगभग 13,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता होगी।’’

गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल पिछले साल शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई थी। यह देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी आपूर्ति समय पर करने को लेकर काफी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस वित्त वर्ष में निर्माण गतिविधियों पर लगभग 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’’

बिक्री प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी 2024-25 के लिए 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के लक्ष्य को पूरा करेगी। पिछले साल कंपनी की बिक्री बुकिंग 7,270 करोड़ रुपये रही थी। पहले ही सिग्नेचर ग्लोबल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 3,120 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल कर चुकी है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के आंकड़े 820 करोड़ रुपये का 3.5 गुना से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘घरों की मांग मजबूत बनी हुई है, खासकर अच्छे ब्रांड वाली कंपनियों के घरों की काफी मांग है।’’

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 1:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement