facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sobha Limited की इस साल 2,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू लाने की तैयारी

Advertisement

दुबई स्थित सोभा ग्रुप की कंपनी Sobha Limited के निदेशक मंडल ने राइट्स इश्यू के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

Last Updated- May 27, 2024 | 4:57 PM IST
sobha limited
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड (Sobha Limited) ने अगले पांच साल में अपनी इक्विटी पूंजी को चार गुना बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और वह चालू वित्त वर्ष में करीब 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाने वाली है।

दुबई स्थित सोभा ग्रुप की कंपनी सोभा लिमिटेड के निदेशक मंडल ने राइट्स इश्यू के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

कंपनी के चेयरमैन रवि मेनन ने हाल ही में दुबई में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वह कंपनी की इक्विटी बढ़ाने की योजना के तहत राइट्स इश्यू लाने जा रहे हैं। इससे वृद्धि के लिए वित्त जुटाने में मदद मिलेगी। राइट्स इश्यू में कंपनी में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रवर्तक शिरकत करेंगे। इसके बाद कंपनी का इक्विटी पूंजी आधार 2,500 करोड़ रुपये के मौजूदा स्तर से बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये हो जाएगा।

सोभा लिमिटेड के मानद चेयरमैन पीएनसी मेनन ने कहा, ‘‘अगले चार-पांच वर्षों के भीतर हमारी इक्विटी पूंजी बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक हो जानी चाहिए। हम कर्ज के मोर्चे पर भी काफी हद तक अनुशासित हैं।’’ दक्षिण भारत के रियल एस्टेट बाजार में सक्रिय कंपनी ने अपने विस्तार के लिए आक्रामक योजना बनाई है और जल्द ही वह मुंबई के लक्जरी आवासीय बाजार में भी कदम रखने जा रही है। इसके लिए वह मुंबई क्षेत्र में जमीनों की खरीद एवं अधिग्रहण की कोशिशों में लग गई है।

मेनन ने कहा, ‘‘हम दुबई के अपने कारोबारी तौर-तरीके मुंबई में भी आजमाने जा रहे हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया में लागत बढ़ जाती है और उत्पाद महंगे हो जाते हैं। लेकिन भारत में मुंबई ही वह शहर है जो इसका भुगतान कर सकता है।’’

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement