facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किफायती आवास परियोजनाओं के लिए साथ आए Sunteck Realty और IFC

Advertisement

विश्व बैंक का सदस्य आईएफसी उभरते बाजारों में निजी क्षेत्र पर केंद्रित सबसे बड़ा वैश्विक विकास संस्थान है।

Last Updated- September 22, 2023 | 11:50 AM IST
Affordable Housing Projects by Sunteck Realty and IFC

सनटेक रियल्टी और आईएफसी (Sunteck Realty and IFC) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में चार-छह किफायती आवास परियोजनाएं (housing projects) विकसित करने के वास्ते 750 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए एक संयुक्त मंच स्थापित किया है।

विश्व बैंक का सदस्य आईएफसी उभरते बाजारों में निजी क्षेत्र पर केंद्रित सबसे बड़ा वैश्विक विकास संस्थान है। सनटेक रियल्टी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने ‘‘750 करोड़ रुपये तक के कुल निवेश के साथ एक संयुक्त मंच तैयार करने के लिए आईएफसी के साथ साझेदारी की है।’’

यह भी पढ़ें : मुंबई में 2023 में आवासीय इकाइयों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद : NAREDCO-JLL

निवेश के तहत एमएमआर में चार से छह हरित Housing Projects में करीब 12,000 आवास इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। आईएफसी 330 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगा, जबकि शेष निवेश सनटेक रियल्टी द्वारा किया जाएगा।

सनटेक रियल्टी के मुख्य प्रबंध निदेशक कमल खेतान ने कहा , ‘‘ हम भारत में आवास की कमी को दूर करने के अपने साझा लक्ष्य में आईएफसी के साथ हाथ मिलाकर खुश हैं।’’

यह भी पढ़ें : जमकर बिक रहे घर और ऑफिस, एक साल में 38 प्रतिशत बढ़ा रियल एस्टेट सेक्टर पर बैंकों का बकाया कर्ज: RBI

भारत में आईएफसी के ‘कंट्री हेड’ वेंडी वर्नर ने कहा, ‘‘ यह निवेश सनटेक रियल्टी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ साझेदारी के माध्यम से किफायती तथा पर्यावरण-अनुकूल आवास का समर्थन करके अधिक समावेशी शहर बनाने की हमारी रणनीति के अनुरूप है।’’

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 11:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement