facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुमधुर ग्रुप अगले 3 वर्ष में करेगा 10,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

यह रियल एस्टेट कंपनी इस वित्त वर्ष के दौरान राजस्व में 50 से 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Last Updated- August 22, 2025 | 10:04 PM IST
RBI MPC Real Estate:

बेंगलूरु की रियल एस्टेट डेवलपर सुमधुर ग्रुप के वित्त वर्ष 28 तक करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की उम्मीद है। यह निवेश विस्तार के लिए किया जाएगा। सुमधुर ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मधुसूदन जी ने यह जानकारी दी है।

मधुसूदन ने बताया ‘आवासीय श्रेणी में वर्तमान में हमारे पास लगभग 60 लाख वर्ग फुट का क्षेत्र विकासाधीन है। कुल मिलाकर 1.2 करोड़ वर्ग फुट का क्षेत्र निर्माणाधीन है और वित्त वर्ष 26 में 1 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र और निर्माणाधीन होगा। अगले दो वर्षों के दौरान हम 1 करोड़ से 1.5 करोड़ वर्ग फुट का अतिरिक्त क्षेत्र विकसित करने की योजना बना रहे हैं। इस भौगोलिक विस्तार को रफ्तार देने के लिए हम वित्त वर्ष 26 सहित अगले तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार कर रहे हैं।’

Also Read: 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे PM मोदी, SCO और भारत-जापान शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

इसके अलावा यह रियल एस्टेट कंपनी इस वित्त वर्ष के दौरान राजस्व में 50 से 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य लेकर चल रही है। वित्त वर्ष 25 में यह 1,600 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही इस वित्त वर्ष में प्री-सेल 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। अपने शेयर्ड ऑफिस बिजनेस ‘वर्कशिप’ में कंपनी वित्त वर्ष 26 के अंत तक लगभग 1,500 सीटें जोड़ने की योजना बना रही है।उन्होंने कहा ‘हमारी योजना चालू वित्त वर्ष में 1,500 सीटें जोड़ने की है। उसके बाद वित्त वर्ष 27 तक 1,500 और सीटें तथा वित्त वर्ष 28 में 2,500 सीटें जोड़ने की योजना है। आने वाले वर्षों में हमें 3,000 से 4,000 सीटें और जोड़ने की उम्मीद है।’

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement