facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल-जून में नए घरों की आपूर्ति 13 प्रतिशत घटकर 97,331 इकाई रहने का अनुमान

Advertisement

आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-जून में नौ प्रमुख शहरों में नए घरों की आपूर्ति घटकर 97,331 इकाई रहने का अनुमान है।

Last Updated- June 23, 2024 | 3:28 PM IST
Hous rent
Representative Image

देश में आम चुनाव के कारण बिल्डरों ने कम संख्या में परियोजनाएं शुरू की हैं। ऐसे में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान नौ प्रमुख शहरों में नयी आवासीय इकाइयों की आपूर्ति में 13 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

रियल एस्टेट डेटा विश्लेषण फर्म प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी दी। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-जून में नौ प्रमुख शहरों में नए घरों की आपूर्ति घटकर 97,331 इकाई रहने का अनुमान है। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,11,657 इकाई का था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान पुणे और हैदराबाद में सबसे कम नए घर पेश किए गए। दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में नयी आपूर्ति लगभग दोगुनी हो गई है। प्रॉपइक्विटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक समीर जसूजा ने आवास इकाइयों की नयी आपूर्ति में गिरावट के लिए इस तिमाही में हुए लोकसभा चुनाव को वजह बताया।

विश्लेषण में दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और ठाणे को शामिल किया गया। प्रॉपइक्विटी ने अप्रैल-जून 2024 के दौरान आवास बिक्री में दो प्रतिशत की मामूली गिरावट का अनुमान लगाया है।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement