facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेंगलूरु में कार्यस्थल पट्टे पर लेने में आई कमी, तीसरी तिमाही में दिखी 28 फीसदी की गिरावट

Advertisement

वेस्टियन ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए भारत के शीर्ष सात शहरों की अपनी कार्यालय बाजार रिपोर्ट जारी की।

Last Updated- November 20, 2023 | 10:16 PM IST
IT companies' valuation hits 5-year low amid selloff by investors

बेंगलूरु कार्यालय बाजार चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में प्रभावित हुआ। इस दौरान कार्यस्थल को पट्टे पर लेने की मांग में 28 प्रतिशत की गिरावट आई। कॉरपोरेट जगत की कमजोर मांग के बीच नई कार्यस्थलों को पट्टे पर लेने की दर में भी सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की गिरावट आई।

रियल एस्टेट के सलाहकार वेस्टियन ने यह जानकारी दी। वेस्टियन ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए भारत के शीर्ष सात शहरों की अपनी कार्यालय बाजार रिपोर्ट जारी की।

बेंगलूरु में जुलाई-सितंबर तिमाही में कार्यालय स्थल की मांग सालाना आधार पर 28 प्रतिशत गिरकर 36 लाख वर्ग फुटा हो गई। यह एक साल पहले समान अवधि में 50 लाख वर्ग फुट थी।

बेंगलूरु में नए कार्यस्थलों की मांग सालाना आधार पर 25 प्रतिशत गिरावट के साथ 27 लाख वर्ग फुट रही। वेस्टियन को उम्मीद है कि बड़ी आईटी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को कार्यालय वापस बुलाने के फैसले से कार्यालय स्थल की मांग बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 10:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement