facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s Day 2024: महिलाओं को निवेश की बजाय रहने के लिए मकान खरीदना ज्यादा पसंद

Advertisement

इस सर्वे के मुताबिक साल 2023 की दूसरी छमाही में 78 फीसदी महिलाओं ने रहने के लिए और 22 फीसदी महिलाओं ने निवेश के लिए मकान खरीदना पसंद किया।

Last Updated- March 08, 2024 | 3:26 PM IST
Women housebuyer
Representative Image

महिलाएं मकान खरीदने के लिए आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। महिलाएं निवेश की बजाय रहने के लिए (End-users ) मकान खरीदने को तरजीह दे रही हैं। महिलाओं बड़े घर भी खूब पसंद आ रहे हैं। यह बात स्टाम्प शुल्क में छूट ने भी महिलाओं के लिए रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करना आसान बना दिया है।

मकान खरीदने में महिलाओं की पसंद क्या निवेश या रहने के लिए?
संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक ने महिलाओं के मकान खरीदने की पसंद पर एक सर्वे किया है। जिसमें महिलाओं की निवेश की बजाय रहने के लिए मकान खरीदना प्राथमिकता है। इस सर्वे के मुताबिक साल 2023 की दूसरी छमाही में 78 फीसदी महिलाओं ने रहने के लिए और 22 फीसदी महिलाओं ने निवेश के लिए मकान खरीदना पसंद किया। साल 2021 की दूसरी छमाही में यह रेशियो 74:26 था। 71 फीसदी महिलाओं को ऐसी मकान या संपत्ति चाहिए, जो 6 महीने में तैयार हो जाएं। महिलाओं को बड़े मकान खरीदना भी खूब भा रहा है। इस सर्वे के अनुसार 57 फीसदी महिलाएं 3 बीएचके, 29 फीसदी को 2 बीएचके मकान खरीदना पसंद है, जबकि 9 फीसदी महिलाओं को 4 बीएचके या इससे बड़े मकान पसंद हैं।

यह भी पढ़ें: Women’s Day: महिला दिवस के मौके पर Cars24 ने किया बड़ा ऐलान, वर्कफोर्स में बढ़ाएगी 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारी

कितनी कीमत के मकान महिलाओं को ज्यादा पसंद?
कीमत के मामले में आधी से ज्यादा महिलाओं को मध्यम व प्रीमियम सेगमेंट के मकान पसंद हैं। 64 फीसदी महिलाएं 45 लाख से 1.5 करोड़ रुपये कीमत वाले मकान खरीदना पसंद कर रही हैं। इनमें से 36 फीसदी महिलाओं को 45 से 90 लाख रुपये कीमत के और 28 फीसदी को 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये कीमत के मकान पसंद हैं। लग्जरी मकान खरीदना भी महिलाओं को पसंद है। सर्वे के अनुसार 23 फीसदी महिलाओं की प्राथमिकता 1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले लग्जरी मकान खरीदने की है। 20 फीसदी महिलाएं किफायत यानी 45 लाख रुपये से कम कीमत वाले मकान खरीदना चाहती हैं।

महिलाओं को कहां निवेश करना ज्यादा पसंद ?
इस सर्वे में महिलाओं को कहां निवेश करना ज्यादा पसंद है, यह भी बताया गया है। सर्वे के मुताबिक निवेश के मामले में महिलाओं की पहली प्राथमिकता रियल एस्टेट है। 61 फीसदी महिलाएं रियल एस्टेट में मकान खरीदने में निवेश करना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके बाद करीब 16 फीसदी महिलाएं स्टॉक मार्केट, 14 फीसदी सोने में निवेश करना चाहती हैं। सोना पहनना भले ही महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद हो। लेकिन निवेश के मामले में यह महिलाओं की मकान, स्टॉक मार्केट के बाद तीसरी पसंद है।

एनारॉक समूह के vice-chairman संतोष कुमार कहते हैं कि सर्वे से पता चलता है कि 71 फीसदी महिलाएं ऐसे मकान खरीदना चाहती हैं जो या तो तैयार हैं या 6 महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि अधिकांश महिलाएं तुरंत और स्वयं रहने के उपयोग के लिए मकान खरीदना चाहती हैं।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement