facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dividend: Q3 में 72% मुनाफे के साथ रियल्टी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, जानें पूरी डिटेल

Advertisement

Q3FY25 में ₹1,411.08 करोड़ की आय हुई, जो पिछले साल के ₹1,053.64 करोड़ के मुकाबले 34% ज्यादा है। पिछली तिमाही से भी कंपनी ने 7% ज्यादा कमाई की है।

Last Updated- January 20, 2025 | 9:03 PM IST
Dividend

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने तीसरी तिमाही (Q3FY25) में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने ₹618.38 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹360.15 करोड़ के मुकाबले 72% ज्यादा है। इतना ही नहीं, पिछली तिमाही से भी मुनाफे में 5% का इजाफा हुआ है।

कंपनी की कुल कमाई (Revenue) भी शानदार रही। Q3FY25 में ₹1,411.08 करोड़ की आय हुई, जो पिछले साल के ₹1,053.64 करोड़ के मुकाबले 34% ज्यादा है। पिछली तिमाही से भी कंपनी ने 7% ज्यादा कमाई की है।

डिविडेंड का तोहफा

नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है। ओबेरॉय रियल्टी ने ₹2 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर यह 20% की दर से दिया जाएगा। डिविडेंड के लिए 24 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है और इसका भुगतान 10 फरवरी से शुरू होगा।

शेयर बाजार में बढ़िया प्रदर्शन

तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले ओबेरॉय रियल्टी के शेयरों में भी मजबूती दिखी। बीएसई पर कंपनी का शेयर ₹2001.50 पर बंद हुआ, जिसमें 0.68% की बढ़त रही। दिनभर में शेयर ने ₹2010.10 का ऊपरी स्तर और ₹1962.05 का निचला स्तर छुआ।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement