facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिल्डर, वित्तीय संस्थानों के भरोसे के बीच रियल्टी सेंटीमेंट इंडेक्स चढ़ा, संपत्ति बाजार में बनी रहेगी तेजी 

Advertisement

Realty sentiment index में 50 से अधिक अंक आशावाद को दर्शाता है, जबकि इससे कम अंक निराशा का संकेत देता है।

Last Updated- February 18, 2024 | 2:54 PM IST
प्री सेल में गिरावट के बावजूद, मजबूत बुनियाद का संकेत, Real estate Q4 preview signals strong foundations despite presales dip

Realty sentiment index: रियल एस्टेट कंपनियां और वित्तीय संस्थानों को अगले छह महीनों के दौरान संपत्ति बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है। नाइट फ्रैंक और नारेडको की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें उम्मीद है कि उच्च मांग की मौजूदा रफ्तार बनी रहेगी। 

रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक और रियल एस्टेट निकाय नारेडको ने रविवार को 2023 की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) के लिए रियल्टी धारणा सूचकांक का 39वां संस्करण जारी किया। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस समय धारणा सूचकांक आशावादी क्षेत्र में बना हुआ है, और यह 2023 की तीसरी तिमाही में 59 से बढ़कर चौथी तिमाही में 69 अंक पर पहुंच गया। धारणा सूचकांक डेवलपर्स, निवेशकों और वित्तीय संस्थानों जैसे आपूर्ति पक्ष के हितधारकों के बीच किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। 

इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक आशावाद को दर्शाता है, जबकि इससे कम अंक निराशा का संकेत देता है। वहीं इसके 50 पर होने का मतलब ‘तटस्थ’ रुख से होता है। 

Also read: Juniper Hotels IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, जानें GMP सहित अन्य डिटेल्स

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र ने हाल की तिमाहियों में वृद्धि का एक उल्लेखनीय चरण देखा है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि देश के स्थिर आर्थिक परिदृश्य पर आधारित है। 

नारेडको के अध्यक्ष जी हरि बाबू ने कहा कि धारणा सूचकांक भारत की आर्थिक वृद्धि के बारे में आशावाद की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि आवास बाजार में भरोसा बढ़ा है और कार्यालय क्षेत्र में भी वृद्धि की उम्मीद है। यह अगले छह महीनों के लिए सकारात्मक रुझानों का संकेत देता है। 

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement