facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Agilus Diagnostics की रीब्रांडिंग से राजस्व में नई उम्मीदें,अनिल कपूर को बनाया ब्रांड एंबेसडर पर खर्च कम करने की योजना

Advertisement

साल 2024-25 में राजस्व के लगभग चार प्रतिशत के मुकाबले साल 2025-26 में मार्केटिंग पर खर्च कम होकर ढाई से तीन प्रतिशत तक रह जाएगा।

Last Updated- March 31, 2025 | 11:17 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

रीब्रांडिंग की कवायद के करीब दो साल बाद एजिलस डायग्नोस्टिक्स अब ब्रांड नाम में बदलाव के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए किए गए मार्केटिंग खर्च को कम करने के मामले में आश्वस्त है। इसे पहले एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के रूप में जाना जाता था। वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि साल 2024-25 में राजस्व के लगभग चार प्रतिशत के मुकाबले साल 2025-26 में मार्केटिंग पर खर्च कम होकर ढाई से तीन प्रतिशत तक रह जाएगा।

मई 2023 में अपने नाम में बदलाव करने वाली एजिलस डायग्नोस्टिक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अ​धिकारी आनंद के ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कुछ और मार्केटिंग खर्च होगा, लेकिन उन्हें लगता है कि आगे चलकर खर्च सामान्य स्तर पर आ जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हमने साल 2023 के मध्य में ब्रांड में बदलाव किया तथा इसका समूचे विकास और राजस्व पर असर पड़ा है। पिछली दो तिमाहियों में हम बेहतर वृद्धि देख रहे हैं। डॉक्टरों और आम जनता दोनों के बीच जागरूकता पैदा करने पर काफी ज्यादा खर्च किया गया – व्यापक मीडिया अभियानों और समाचार पत्रों आदि के जरिये।’ उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने अनिल कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

वास्तव में वित्त वर्ष 25 में सामान्य खर्च के अलावा 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मार्केटिंग खर्च हुआ। आम तौर पर एजिलस मार्केटिंग पर राजस्व का तीन से साढ़े तीन प्रतिशत हिस्सा खर्च करती है, जो वित्त वर्ष 25 में करीब चार प्रतिशत तक बढ़ चुका है। हालांकि आनंद को विश्वास है कि बड़े जागरूकता निर्माण की वजह से यह खर्च वित्त वर्ष 26 में कम होकर ढाई से तीन प्रतिशत तक रह जाएगा।

उन्होंने स्वीकार किया कि री-ब्रांडिंग की कवायद के परिणामस्वरूप राजस्व और शुद्ध लाभ दोनों पर असर पड़ा है। वित्त वर्ष 25 में डायग्नोस्टिक्स कारोबार का राजस्व 330 से 372 करोड़ रुपये के बीच रहा है।

आनंद ने कहा, ‘हमने कोई कारोबार नहीं गंवाया है और न ही राजस्व में कमी आई है, लेकिन कुल समूची वृ​द्धि पर असर पड़ा है। कुछ बड़े सार्वजनिक-निजी-भागीदारी अनुबंधों में भी कमी की गई है और इसका भी असर पड़ा है।’

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement