facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

REC ने ओडिशा में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के MoU पर किया साइन

Advertisement

आईईसी ने गोपालपुर में हरित हाइड्रोजन और अमोनिया सुविधा के लिए 15,000 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के लिए अवाडा ग्रुप के साथ भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Last Updated- October 16, 2023 | 1:24 PM IST
power

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Limited) ने ओडिशा में दो हरित हाइड्रोजन और एक थर्मल पावर परियोजना के वित्तपोषण के लिए प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, आरईसी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में थर्मल पावर परियोजना की दो इकाइयों के विकास के लिए 9,538 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के लिए ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन (ओपीजीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

आईईसी ने गोपालपुर में हरित हाइड्रोजन और अमोनिया सुविधा के लिए 15,000 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के लिए अवाडा ग्रुप के साथ भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इन समझौता ज्ञापन का कुल मूल्य 40,538 करोड़ रुपये है। आईईसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विवेक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर कहा, ‘‘ यह पहल भविष्य के लिए टिकाऊ तथा स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के महत्व को रेखांकित करती है। हम भारत में ऊर्जा परिवर्तन पहल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने नवीकरणीय ऊर्जा खंड को वर्तमान के 30,000 करोड़ रुपये से 2030 तक 10 गुना बढ़ाकर तीन लाख करोड़ रुपये करने की योजना बना रहे हैं।’’

विद्युत मंत्रालय के अधीन आरईसी एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) है, जो भारत में बिजली क्षेत्र के वित्तपोषण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 1:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement