facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Renewable energy के लिए ब्याज दरें कम करें, एसोचैम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने कहा

Advertisement
Last Updated- December 25, 2022 | 1:59 PM IST
Sumant Sinha

एसोचैम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable energy) उद्योग के लिए ब्याज दरों में कमी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर उद्योग के लिए ब्याज दर 8-10 प्रतिशत है, जबकि पश्चिमी बाजारों में यह 3-4 प्रतिशत है।

आगामी बजट में घरेलू बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के लिए सरकार से अपेक्षाओं के बारे में पूछने पर सिन्हा ने कहा कि ब्याज दरों में कमी की जानी चाहिए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।

सिन्हा, जो रिन्यू पावर के चेयरमैन भी है, ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ”ब्याज दरों को कम कीजिए, क्योंकि हमारे क्षेत्र के लिए ब्याज दर बहुत महत्वपूर्ण है। दुनिया के अन्य हिस्सों के मुकाबले यहां आप जो भुगतान करते हैं, वह बहुत अधिक है। भारत में ब्याज दर आठ प्रतिशत से 9.5 प्रतिशत के बीच है।”

सिन्हा ने कहा, ”पश्चिमी दुनिया में दरें तीन से चार प्रतिशत हैं।” उन्होंने कहा कि ब्याज दर में प्रत्येक एक प्रतिशत की वृद्धि से बिजली की दरों पर लगभग 15 पैसे का असर पड़ता है। इसलिए यदि सस्ता कर्ज मिलेगा तो उद्योग खरीदारों को सस्ती बिजली दे सकता है।” सिंह ने यह सुझाव भी दिया कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में सौर मॉड्यूल विनिर्माण के लिए पीएलआई आवंटन को 19,500 करोड़ रुपये से बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement