facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अतिरिक्त हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने से इनकार

Advertisement

न्यायाधिकरण सेबी के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर 27 जून को सुनवाई जारी रखेगा।

Last Updated- June 26, 2023 | 11:28 PM IST
SEBI

प्रतिभूति अपील न्यायाधिकरण (सैट) ने आज एस्सेल समूह के चेयरमैन एमेरिटस सुभाष चंद्रा और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (जेडईईएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी पुनित गोयनका के खिलाफ नियामक के अंतरिम आदेश से संबंधित भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा दायर अतिरिक्त हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने से इनकार कर दिया।

न्यायाधिकरण सेबी के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर 27 जून को सुनवाई जारी रखेगा। इस बीच राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के संबंध में सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है।

सैट चंद्रा और गोयनका द्वारा सेबी के 12 जून को जारी अंतरिम आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रहा है , जिसमें उन्हें सूचीबद्ध कंपनियों में प्रमुख प्रबंधकीय और निदेशक पद लेने से रोक दिया गया था। गोयनका के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता जनक द्वारकादास के अनुसार उन्हें बाजार नियामक द्वारा दायर अतिरिक्त हलफनामे की प्रति आधी रात के बाद मिली है और इसे रिकॉर्ड पर नहीं लिया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement