facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance AGM 2023: बैठक से पहले Reliance के शेयरों में उतार-चढ़ाव, जानें कब और कहां देखें 46वीं आम बैठक ?

Advertisement

बता दें कि इस साल अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया है।

Last Updated- August 28, 2023 | 10:26 AM IST
Reliance AGM 2023: Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL AGM) का शेयर सोमवार को शुरूआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ खुला। हालांकि, कंपनी की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले सोमवार को शुरुआती सौदों में उतार-चढ़ाव रहा।

रिलायंस का शेयर 2,469.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,474 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 0.32 प्रतिशत बढ़कर 2,477.75 रुपये पर पहुंच गया।

हालांकि, रिलायंस का शेयर जल्द ही 0.3 प्रतिशत गिरकर लाल निशान में आ गया। सुबह 10:10 बजे के आसपास, बीएसई पर स्टॉक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 2,473.50 रुपये पर था।

रिलायंस के शेयर का प्रदर्शन

बता दें कि इस साल अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया है। कंपनी के शेयरों की बात करें तो चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक (25 अगस्त तक) इनमें 3 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि इस अवधि के दौरान सेंसेक्स लगभग 7 फीसदी ऊपर है।

बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक 19 जुलाई, 2023 को अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,635.17 पर पहुंच गया और 20 मार्च, 2023 को अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 2,012.14 रुपये पर आ गया था।

कहां देखें Reliance AGM 2023 ?

आरआईएल की 46वीं एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी)/अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम (ओएवीएम) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। निवेशक कंपनी द्वारा दिए गए लिंक https://jiomeet.jio.com/rilagm/ पर लॉग इन कर सकते हैं।

Reliance AGM 2023 तिथि ?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम सोमवार, 28 अगस्त 2023 को होगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम 2023 का समय ?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहले घोषणा की थी कि उसकी आगामी एजीएम 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement